Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

Kurukshetra STF Encounter: कुरुक्षेत्र एनकाउंटर: पंजाब से रोहतक के व्यापारी को मारने आए बदमाशों के पैर में लगी गोली, 20 राउंड चलीं गोलियां

GGaganpreet Kaur
कुरुक्षेत्र एनकाउंटर: पंजाब से रोहतक के व्यापारी को मारने आए बदमाशों के पैर में लगी गोली, 20 राउंड चलीं गोलियां
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र। हरियाणा में रंगदारी और टारगेट किलिंग के नेटवर्क को ध्वस्त करने में जुटी स्पेशल टास्क फोर्स (STF) को कुरुक्षेत्र में एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। एसटीएफ की करनाल यूनिट ने मंगलवार देर रात शाहाबाद के पास एक सनसनीखेज मुठभेड़ के बाद कुख्यात भाऊ गैंग के दो खतरनाक शूटरों को धर दबोचा। ये दोनों शूटर पंजाब से विशेष रूप से रोहतक के एक नामचीन व्यापारी को ठिकाने लगाने के लिए हरियाणा सीमा में दाखिल हुए थे। अगर पुलिस की मुस्तैदी में चंद मिनटों की भी देरी होती, तो रोहतक में एक और बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया जाता। फिलहाल दोनों शूटरों के पैर में गोली लगी है और वे कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी (LNJP) अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच उपचाराधीन हैं।

रंगदारी न देने पर व्यापारी की जान लेने का था प्लान

विज्ञापन

पुलिस के उच्च पदस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, भाऊ गैंग ने पिछले दिनों रोहतक के एक व्यापारी से मोटी रकम की रंगदारी मांगी थी। व्यापारी द्वारा मांग पूरी न करने और पुलिस को सूचना देने की भनक लगते ही गैंग के सरगना ने इन दोनों शूटरों को उसकी हत्या का जिम्मा सौंपा था। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अमृतसर के खजाना गेट निवासी कशिश (24) और श्रीपुरा के रहने वाले हर्ष (20) के रूप में हुई है। ये दोनों मंगलवार शाम को ही पंजाब बॉर्डर पार कर हरियाणा पहुंचे थे और शाहाबाद के रतनगढ़ गांव के पास आगे जाने के लिए किसी वाहन के इंतजार में खड़े थे। इसी दौरान एसटीएफ ने टेक्निकल इनपुट के आधार पर इनकी लोकेशन ट्रेस कर ली।

जीटी रोड पर गूंजी गोलियां, बाल-बाल बचे सब-इंस्पेक्टर

एसटीएफ करनाल यूनिट के इंचार्ज दीपेंद्र राणा के नेतृत्व में जब पुलिस टीम ने रतनगढ़ गांव के पास बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए ललकारा, तो खुद को घिरा देख शूटरों ने आव देखा न ताव, सीधे पुलिस टीम पर ऑटोमैटिक हथियारों से फायरिंग झोंक दी। अचानक हुई इस गोलीबारी से जीटी रोड के किनारे हड़कंप मच गया। बदमाशों की तरफ से चलाई गई एक गोली सीधे एसटीएफ के सब-इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार की छाती पर लगी, गनीमत यह रही कि उन्होंने बुलेटप्रूफ जैकेट पहन रखी थी, जिससे उनकी जान बच गई। इसके बाद एसटीएफ ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई शुरू की।

20 राउंड फायरिंग के बाद विदेशी पिस्तौलों के साथ दबोचे

पुलिस और बदमाशों के बीच करीब 20 राउंड की सीधी मुठभेड़ चली। आखिरकार पुलिस ने जवाबी रणनीति के तहत दोनों शूटरों के पैरों को निशाना बनाकर गोलियां चलाईं। पैर में गोली लगते ही कशिश और हर्ष जमीन पर गिर पड़े, जिसके बाद टीम ने उन्हें दबोच लिया। तलाशी के दौरान दोनों के पास से एक-एक अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल और भारी मात्रा में जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं। एसटीएफ अब इनके पूरे लॉजिस्टिक नेटवर्क, हथियारों की सप्लाई चेन और रोहतक के उस व्यापारी की सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर है। डॉक्टरों द्वारा इन दोनों को फिट घोषित किए जाने के बाद पुलिस इन्हें रिमांड पर लेकर भाऊ गैंग के अन्य गुर्गों के ठिकानों पर छापेमारी करेगी।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।