Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Surya Movie Controversy: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’, डॉक्टरों के विरोध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

Surya Movie Controversy: रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में सनी देओल की फिल्म 'सूर्या', डॉक्टरों के विरोध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

रिलीज से पहले कानूनी पचड़े में सनी देओल की फिल्म ‘सूर्या’, डॉक्टरों के विरोध पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Surya Movie Controversy: बॉलीवुड के ‘एक्शन हीरो’ सनी देओल की आने वाली बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘सूर्या: अंत से आरंभ तक’ सिनेमाघरों में दस्तक देने से पहले ही कानूनी विवादों के घेरे में आ गई है। फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए ट्रेलर को लेकर देश के डॉक्टरों का एक वर्ग खुलकर विरोध में उतर आया है। मेडिकल प्रोफेशनल्स ने फिल्म में डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों के साथ हिंसा और दुर्व्यवहार के दृश्यों को दिखाए जाने पर कड़ी आपत्ति जताई है। इसी कड़ी में फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था, जहां अदालत ने बुधवार को इस मामले पर सुनवाई से साफ इनकार कर दिया।

हाईकोर्ट की दो सदस्यीय बेंच ने कहा- एक ही मुद्दे पर अलग सुनवाई की जरूरत नहीं

विज्ञापन

दिल्ली हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य जस्टिस नितिन वासुदेव सांब्रे और जस्टिस संजय शर्मा की खंडपीठ के सामने जब यह जनहित याचिका (PIL) आई, तो अदालत ने स्पष्ट किया कि इसी विवाद से जुड़ी एक अन्य याचिका पहले से ही हाईकोर्ट के सिंगल जज के समक्ष विचाराधीन है। बेंच ने दो टूक कहा कि एक ही विषय पर अलग-अलग याचिकाओं पर सुनवाई करने का कोई औचित्य नहीं बनता है। अदालत ने जानकारी दी कि पूर्व में लंबित याचिका पर आगामी 16 नवंबर को सुनवाई होनी है। इसके साथ ही कोर्ट ने याचिकाकर्ता डॉक्टरों को उस मामले में पक्षकार बनने और संबंधित प्राधिकरणों के समक्ष अपना पक्ष मजबूती से रखने की पूरी छूट दे दी है।

‘हेल्थ सेक्टर को भ्रष्ट और डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दे रही फिल्म’

डॉक्टर नचिकेता भाटिया और डॉक्टर ध्रुव चौहान की तरफ से दायर इस जनहित याचिका में मुख्य आरोप यह लगाया गया है कि फिल्म के ट्रेलर में मेडिकल स्टाफ के साथ मारपीट के दृश्यों को इस तरह पेश किया गया है, मानो यह जायज हो। याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि इससे समाज में डॉक्टरों और पूरे स्वास्थ्य तंत्र के प्रति नकारात्मकता फैलेगी, जिससे आम लोगों के मन में उनके प्रति गुस्सा भड़क सकता है और अस्पतालों में डॉक्टरों के खिलाफ होने वाली हिंसा को बढ़ावा मिल सकता है।

याचिका में सिनेमैटोग्राफ एक्ट 1952 की धारा 5B का हवाला देते हुए फिल्म के कुछ विवादित सीन्स और डायलॉग्स पर कड़ी आपत्ति जताई गई थी। डॉक्टरों ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के साथ-साथ केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) से मांग की थी कि वे इन आपत्तिजनक हिस्सों की गहराई से जांच करें और जब तक इनमें सुधार नहीं होता, तब तक फिल्म की रिलीज पर रोक लगाई जाए। वहीं, सेंसर बोर्ड की ओर से अदालत को यह स्पष्ट किया गया कि फिल्म को अभी तक आधिकारिक तौर पर सर्टिफिकेट नहीं दिया गया है और इसकी सर्टिफिकेशन प्रक्रिया अभी पाइपलाइन में है। बहरहाल, अदालत के इस रुख के बाद अब इस पूरे विवाद की अगली और अहम कड़ी 16 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर टिक गई है।

यह भी पढ़ें–  सलमान खान ने सुबह 5 बजे दिया फैंस को सरप्राइज, फिल्म ‘मातृभूमि’ का नया गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।