Breaking News
Daily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपीलDaily Horoscope: आज का राशिफल, किन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानिए अपनी किस्मत का हालWarren Buffett: पिछले 48 साल से सादा पानी नहीं पिया इस अरबपति ने, जानिए वॉरेन बफेट की अजीब आदत की सच्चाईMahendragarh News: महेंद्रगढ़ में सड़क हादसे में फॉरेस्ट गार्ड की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर शव रखकर लगाया जामRajasthan Government Third Anniversary: राजस्थान सरकार के 3 साल पूरे, जयपुर में आयोजित होगा भव्य समारोह, सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठकNarnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Narnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

Narnaul News: त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ppravesh kaushik

Narnaul News: त्योहारी सीजन के दौरान बाजारों में बढ़ती चहल-पहल, खरीदारी के लिए आने वाले लोगों की सुविधा एवं सुचारू यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक श्री दीपक कुमार के दिशा-निर्देशानुसार जिला पुलिस महेंद्रगढ़ द्वारा आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

इसी कड़ी में आज थाना शहर नारनौल प्रभारी इंस्पेक्टर श्री अनिल कुमार एवं महिला थाना नारनौल प्रभारी इंस्पेक्टर श्रीमती मंजूषा ने पुलिस टीम के साथ शहर के प्रमुख बाजारों एवं व्यस्त मार्गों का पैदल निरीक्षण कर यातायात, सुरक्षा एवं भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में दुकानदारों एवं व्यापारियों से संवाद कर त्योहारी सीजन में व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने व्यापारियों से अपील की कि त्योहारों के दौरान ग्राहकों की बढ़ती संख्या को ध्यान में रखते हुए दुकानों के बाहर निर्धारित सीमा से अधिक सामान न रखें।

सामान के अनावश्यक फैलाव से पैदल यात्रियों एवं खरीदारी करने आने वाले लोगों को परेशानी होती है तथा रास्ते संकरे होने के कारण वाहन चालकों को भी असुविधा का सामना करना पड़ता है। व्यापारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने प्रतिष्ठानों के आसपास आवागमन के लिए पर्याप्त स्थान बनाए रखें, ताकि व्यापारिक गतिविधियां भी सुचारू रूप से चलती रहें और आमजन को भी किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस दौरान पुलिस टीम ने शहर के उन प्रमुख स्थानों एवं बाजार क्षेत्रों का भी निरीक्षण किया, जहां त्योहारों के दौरान अधिक भीड़ एकत्रित होने की संभावना रहती है। ऐसे स्थानों को चिह्नित कर आवश्यकतानुसार पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने, यातायात व्यवस्था बनाए रखने तथा भीड़ प्रबंधन के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का आकलन किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की कि त्योहारों पर खरीदारी के दौरान अपने वाहन उचित स्थान पर ही खड़े करें, मुख्य मार्गों एवं बाजारों में अनावश्यक अवरोध उत्पन्न न करें तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।

जिला पुलिस महेंद्रगढ़ ने कहा कि त्योहारी सीजन में व्यापारियों, ग्राहकों एवं आमजन की सुविधा तथा सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बाजारों में यातायात एवं कानून-व्यवस्था सुचारू बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि सभी लोग सुरक्षित एवं व्यवस्थित वातावरण में त्योहारों का आनंद ले सकें।

यह भी देखें – जिला युवा महोत्सव 19-20 नवंबर को सचिवालय नारनौल सभागार में, विजेताओं को मिलेंगे 41 हजार तक के नकद इनाम

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।