Mahendragarh News: जिले के गुढ़ा-कोका रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय फॉरेस्ट गार्ड की मौत हो गई। इस हादसे के बाद माहौल उस समय तनावपूर्ण हो गया जब मृतक के परिजनों ने इसे महज दुर्घटना मानने से इंकार कर दिया और इसे हत्या बताते हुए पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।
गुस्साए परिजनों ने शव को अस्पताल से स्ट्रेचर पर रखकर कस्बे में घुमाया और बाद में कनीना-मंडी टी-पॉइंट पर सड़क के बीचों-बीच शव रखकर जाम लगा दिया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने शोकाकुल परिजनों और ग्रामीणों से बातचीत कर उन्हें निष्पक्ष जांच और उचित कानूनी कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया। हालांकि, खबर लिखे जाने तक परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए थे और प्रशासन उन्हें समझाकर जाम खुलवाने के लगातार प्रयास कर रहा था।
यह भी देखें – त्योहारी सीजन में नारनौल पुलिस सतर्क, बाजारों में एसपी के निर्देश पर पैदल मार्च, दुकानदारों और आमजन से की गई खास अपील


