Breaking News
Anil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातमAnil Vij Jansunwai Ambala: जग्गी सिटी सेंटर में अवैध बिजली कनेक्शन और फर्जी NDC का खेल! अनिल विज ने दिए कमेटी जांच के आदेशAmit Shah Ambala visit : अमित शाह के दौरे से पहले अंबाला में प्रशासनिक हलचल तेज, सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर दिए कड़े निर्देशRashifal 30 October: मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर, इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मतBook Reading Incentive: भारत का एक ऐसा गांव जहां किताबें पढ़ने के मिलते हैं पैसे! जानें मोगा के रनसिंह कलां की अनोखी कहानीHisar News: हिसार में दर्दनाक हादसा, सिद्धमुख नहर में नहाने गए दो फैक्ट्री मजदूरों की डूबने से मौत, पसरा मातम

Swine flu Haryana: हरियाणा में स्वाइन फ्लू का बड़ा अलर्ट, आंकड़ा 400 के पार, फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 81 मरीज

Swine flu Haryana: हरियाणा में स्वाइन फ्लू का बड़ा अलर्ट, आंकड़ा 400 के पार, फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 81 मरीज

हरियाणा में स्वाइन फ्लू का बड़ा अलर्ट, आंकड़ा 400 के पार, फरीदाबाद में सबसे ज्यादा 81 मरीज

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Swine flu Haryana: मानसून के जाने के बाद बदलते मौसम और उमस के बीच हरियाणा में स्वाइन फ्लू (H1N1) के मामलों में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग से मिले ताजा आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में इस साल अब तक स्वाइन फ्लू के कुल 403 मामले सामने आ चुके हैं। बीते 13 सितंबर को राज्य में चार नए मरीजों की पुष्टि हुई, जिनमें तीन भिवानी जिले से और एक मरीज कुरुक्षेत्र से सामने आया है।

राहत की बात यह है कि कुल संक्रमितों में से 325 मरीज पूरी तरह ठीक होकर अपने घर लौट चुके हैं, जबकि 43 मरीजों को स्थिति बिगड़ने पर अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। फिलहाल पूरे राज्य में स्वाइन फ्लू के केवल 4 एक्टिव केस हैं, जिनका इलाज जारी है। हालांकि, अन्य गंभीर बीमारियों (Comorbidities) से जूझ रहे 5 मरीजों की मौत भी दर्ज की गई है, जिनमें हिसार से दो और सोनीपत, पानीपत व पंचकूला से एक-एक मरीज शामिल हैं।

विज्ञापन

फरीदाबाद बना स्वाइन फ्लू का हॉटस्पॉट: जानिए अन्य जिलों का हाल

जिलों के आधार पर देखें तो औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में स्वाइन फ्लू का सबसे ज्यादा असर देखा गया है। फरीदाबाद 81 मामलों के साथ सूची में सबसे ऊपर बना हुआ है। इसके बाद हिसार में 65, साइबर सिटी गुरुग्राम में 46 और करनाल में 37 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं।

दूसरी तरफ, इंफ्लूएंजा के ही एक अन्य रूप H3N2 राहत की खबर दे रहा है। 13 सितंबर को H3N2 का कोई भी नया मरीज नहीं मिला। इस साल प्रदेश में H3N2 के कुल 9 मामले सामने आए थे और वे सभी मरीज अब पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं। H3N2 से राज्य में किसी भी व्यक्ति की जान नहीं गई है।

विशेषज्ञों की चेतावनी: सितंबर के बदलते मौसम में सतर्क रहें बुजुर्ग और बच्चे

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के पूर्व अध्यक्ष डॉ. अजय महाजन के अनुसार, मानसून की विदाई के बाद हवा में बढ़ी उमस और तापमान में उतार-चढ़ाव वायरस के पनपने और फैलने के लिए बेहद अनुकूल माहौल तैयार करते हैं। यही वजह है कि सितंबर और आने वाले अक्टूबर महीने में स्वाइन फ्लू के संक्रमण का खतरा कई गुना बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य विभाग ने आम जनता, विशेषकर बुजुर्गों, छोटे बच्चों, गर्भवती महिलाओं और पहले से मधुमेह, उच्च रक्तचाप (बीपी), हृदय रोग या सांस की बीमारी से पीड़ित लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। डॉक्टरों का कहना है कि बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ जैसे लक्षण दिखने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराएं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।

यह भी पढ़ें– Karnal youth suicide: कैलिफोर्निया में करनाल के युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को उड़ाया

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।