Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Karnal youth suicide: कैलिफोर्निया में करनाल के युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को उड़ाया

Karnal youth suicide: कैलिफोर्निया में करनाल के युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को उड़ाया

कैलिफोर्निया में करनाल के युवक ने युवती की गोली मारकर की हत्या, फिर खुद को उड़ाया

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Karnal youth suicide: अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य में सैक्रामेंटो काउंटी स्थित एक शॉपिंग सेंटर के बाहर हुई गोलीबारी की घटना ने हरियाणा के करनाल तक सभी को सन्न कर दिया है। करनाल के जुंडला गांव निवासी 22 वर्षीय रोहित ने भारतीय मूल की 38 वर्षीय युवती शालिनी ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे रोहित का जब सैक्रामेंटो काउंटी शेरिफ पुलिस ने पीछा किया, तो उसने हाईवे-50 के पास अपनी कार में खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के मुताबिक, यह घटना 8 सितंबर को दोपहर करीब 3 बजे हाउ एवेन्यू स्थित शॉपिंग प्लाजा में घटी। चश्मदीदों की निशानदेही पर जब पुलिस ने संदिग्ध गाड़ी को रुकवाने का प्रयास किया, तब तक कार के भीतर रोहित मृत अवस्था में मिला। शुरुआती जांच में अमेरिकी पुलिस का कहना है कि रोहित बीते जनवरी 2025 से शालिनी का लगातार पीछा (Stalking) कर रहा था।

विज्ञापन

जांच के दौरान महिला की कार के हुड के नीचे एयरटैग (ट्रैकर) मिलने और अपार्टमेंट में जबरन घुसने जैसे मामले भी सामने आए थे, जिसको लेकर मई 2026 में अमेरिकी अदालत ने रोहित के खिलाफ शालिनी से दूर रहने का प्रोटेक्टिव ऑर्डर जारी किया था।

‘शादी से इनकार बना वजह’: मृतका की मां ने लगाया एकतरफा प्यार और प्रताड़ना का आरोप

शालिनी की मां सुदेश कुमारी ने बताया कि वे मूल रूप से हिमाचल प्रदेश की रहने वाली हैं और अमेरिका में अपनी इकलौती बेटी के साथ रहती थीं। शालिनी आर्डन आर्केड इलाके के एक शॉपिंग सेंटर में काम करती थी, जहां रोहित अक्सर पार्सल डिलीवरी के सिलसिले में आता था। सुदेश कुमारी के अनुसार, रोहित उनकी बेटी शालिनी से शादी करना चाहता था, लेकिन दोनों के बीच 16 साल का बड़ा अंतर होने के कारण परिवार ने रिश्ते से साफ इनकार कर दिया था।

शादी का प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद रोहित लगातार शालिनी को परेशान करने लगा। शालिनी की मां का कहना है कि रोहित ने कई बार गाड़ी के टायर पंचर किए, फर्जी चाबी से अपार्टमेंट में घुसा और लगातार पीछा करता रहा। कोर्ट से स्टे ऑर्डर मिलने के बावजूद 29 जुलाई को उसने घर के बाहर सामान छोड़कर अदालती आदेश का उल्लंघन भी किया था। आखिरकार इस मानसिक प्रताड़ना का अंत इस खौफनाक वारदात के रूप में हुआ।

‘शालिनी ने रची साजिश, वसूले थे 35 लाख’: करनाल में बैठे रोहित के परिवार का बड़ा पलटवार

दूसरी ओर, करनाल के जुंडला में रहने वाले रोहित के परिजनों की कहानी बिल्कुल अलग है। रोहित के पिता राजेश अनाज मंडी में आढ़ती हैं और रोहित उनका इकलौता बेटा था, जो 2023 में डंकी रूट के जरिए अमेरिका पहुंचा था। रोहित के चाचा सत्यवान ने शालिनी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस हथियार से यह वारदात हुई, वह खुद शालिनी ने ही करीब 6-7 महीने पहले रोहित को खरीदकर दिया था।

सत्यवान का दावा है कि शालिनी रोहित को अपने जाल में फंसाकर अब तक 30 से 35 लाख रुपये ऐंठ चुकी थी। रोहित के पास जो भी कमाई होती थी, वह शालिनी को दे देता था। परिवार का आरोप है कि शालिनी के पास रोहित का कोई वीडियो था, जिसके जरिए वह उसे लगातार ब्लैकमेल कर रही थी। परिजनों का यह भी कहना है कि शालिनी अपने कुत्तों की देखभाल और घर के काम भी रोहित से करवाती थी। रोहित ने दिवाली पर भारत लौटने की बात कही थी, लेकिन इससे पहले ही यह दुखद घटना घट गई। फिलहाल दोनों परिवारों के दावों और अमेरिकी पुलिस की जांच के बीच इस मामले ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

यह भी पढ़ें– NDA 2 Exam 2026: देश सेवा का जज्बा, सेना में अफसर बनने के लिए युवाओं ने दी एनडीए परीक्षा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

करनाल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।