Breaking News
Magha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं कियाMagha Shraddha 2026: 7 अक्टूबर को है मघा श्राद्ध, जानें द्वादशी तिथि पर तर्पण का शुभ समय और नियमKaithal Nursing Staff Strike: ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी के खिलाफ कैथल में नर्सिंग स्टाफ का हल्लाबोल, 5 से 7 अक्टूबर तक हड़तालMahendragarh : हकेवि की डॉ. सुमन रानी को मिला ‘श्रेष्ठ शिक्षक अवार्ड’, शिक्षा मंत्री ने किया सम्मानितNarnaul: हरियाणा के सभी जिलों में 8 अक्ट्रबर को होगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ विशाल रोष मार्चCEC ज्ञानेश कुमार मामले में SC ने EC से मांगा जवाब, CJI बोले Form-6 पर- हमने कोई बदलाव मंजूर नहीं किया

जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से टीबी के प्रति लचाया गया जागरूकता अभियान, बचाव और नियमित रूप से दवाई व चेकअप की दी जानकारी

VVinita Kohli
जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से टीबी के प्रति लचाया गया जागरूकता अभियान, बचाव और नियमित रूप से दवाई व चेकअप की दी जानकारी
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

कुरुक्षेत्र: जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से टीबी के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। बह्मसरोवर, सन्निहित सरोवर सहित लेबर चौक पर श्रमिकों को टीबी से बचाव की जानकारी दी गई। ब्रह्मसरोवर पर आए पर्यटकों, साधुओं और आसपास की झुग्गी-झोपड़ियों में भी टीबी बचाव के प्रति जागरूक किया गया। हरियाणा रेडक्रास सोसायटी के वाइस चेयरमैन अंकुश मिगलानी और राज्य महासचिव डॉ. सुनील कुमार ने निर्देशन टीबी को-आर्डिनेटर अंजलि की अगुवाई में लोगों को क्षय रोग के प्रति बचाव और नियमित रूप से दवाई व चेकअप की जानकारी दी गई। इसके साथ ही टीबी हारेगा-देश जीतेगा संदेश को भी आमजन तक पहुंचाया।

विज्ञापन

जिला रेडक्रास सोयायटी सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा के मार्गदर्शन में जिले को टीबी मुक्त बनाने के लिए स्लम बस्तियों, गांवों और श्रमिकों को बचाव के प्रति जागरूक किया जा रहा है। सरकार द्वारा टीबी उन्मूलन अभियान के तहत टीबी को हराने के लिए सभी के साझे प्रयास जरूरी हैं। उन्होंने समाजसेवी संस्थाओं से निक्षय मित्र बनकर टीबी के गरीब मरीजों को गोद लेने की अपील की।

रेडक्रास टीबी को-आर्डिनेटर अंजलि ने बताया कि रेडक्रास की ओर से ड्राप आउट क्षय रोगियों का इलाज शुरू करने के साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर रोगियों को पौष्टिक आहार किट भी वितरित की जा रही हैं। इसके साथ ही, रेडक्रास वालंटियर की ओर से गांवों में भी आमजन को जागरूक किया जा रहा है और बचाव सामग्री भी वितरित की जा रही हैं। सरकार की ओर से टीबी जागरूकता को लेकर जो कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, उनमें भी रेडक्रास सोसायटी बढ़-चढक़र हिस्सा लेती है। इस अवसर पर वालंटियर जोगेंद्र व राहुल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

कुरुक्षेत्र की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।