Breaking News
Hansi News: हांसी की लाल सड़क पर किराना स्टोर में लगी आग, दीवार तोड़कर अंदर घुसे फायर कर्मीTarn Taran Accident : तरनतारन में कदगिल के पास खड़े ट्रक से टकराया टिप्पर, नागोके के 23 वर्षीय साजनप्रीत की मौतऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग कर रहे अक्षय कुमार; राशि खन्ना के साथ आए नजर, विद्या बालन भी हैं फिल्म में हिस्साJind Crime: जींद में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, पार्टी से लौट रहा था युवकध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में साकेत कोर्ट की कार्रवाईHansi News: हांसी की लाल सड़क पर किराना स्टोर में लगी आग, दीवार तोड़कर अंदर घुसे फायर कर्मीTarn Taran Accident : तरनतारन में कदगिल के पास खड़े ट्रक से टकराया टिप्पर, नागोके के 23 वर्षीय साजनप्रीत की मौतऋषिकेश में फिल्म की शूटिंग कर रहे अक्षय कुमार; राशि खन्ना के साथ आए नजर, विद्या बालन भी हैं फिल्म में हिस्साJind Crime: जींद में पूर्व सैनिक के बेटे की गोली मारकर हत्या, पार्टी से लौट रहा था युवकध्रुव राठी के खिलाफ जमानती वारंट जारी, 2018 के मानहानि केस में साकेत कोर्ट की कार्रवाई

Yamunanagar accident news: यमुनानगर में मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने जा रहे परिवार की कार को डंपर ने मारी टक्कर, 19 वर्षीय छात्र की मौत

GGaganpreet Kaur
शेयर करें
Yamunanagar accident news: यमुनानगर में मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने जा रहे परिवार की कार को डंपर ने मारी टक्कर, 19 वर्षीय छात्र की मौत

यमुनानगर में मां शाकुंभरी देवी के दर्शन करने जा रहे परिवार की कार को डंपर ने मारी टक्कर

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Yamunanagar accident news: यमुनानगर में नवरात्र की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब मां शाकुंभरी देवी के धाम माथा टेकने जा रहे एक ही परिवार के साथ भीषण सड़क हादसा हो गया। प्रतापनगर क्षेत्र में देवधर के समीप शुक्रवार तड़के एक तेज रफ्तार डंपर ने सामने से आ रही स्विफ्ट कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार 19 साल के एक युवक की जान चली गई, जबकि उसके माता-पिता, भाई और बहन बुरी तरह घायल हो गए।

बीए प्रथम वर्ष का छात्र था मृतक प्रीत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

विज्ञापन

हादसे में जान गंवाने वाले युवक की शिनाख्त बिचपड़ी गांव निवासी प्रीत (19) के रूप में हुई है। प्रीत खालसा कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष में पढ़ाई कर रहा था। हादसे की खबर मिलते ही गांव बिचपड़ी में मातम छा गया। इस दुर्घटना में प्रीत के पिता रणबीर, माता ममलेश, भाई अजय और बुआ की बेटी खुशी गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए यमुनानगर के जिला नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

तड़के 5:30 बजे हुआ हादसा, दर्शनों के लिए निकला था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पेशे से हलवाई रणबीर शुक्रवार तड़के करीब साढ़े पांच बजे अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर उत्तर प्रदेश के सहारनपुर स्थित सिद्धपीठ मां शाकुंभरी देवी के दर्शनों के लिए निकले थे। कार रणबीर खुद चला रहे थे। जैसे ही उनकी कार प्रतापनगर के देवधर इलाके के पास पहुंची, तभी सामने से अचानक आए बेकाबू डंपर ने उनकी कार में सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए।

क्षतिग्रस्त कार में फंसे रहे घायल, चालक मौके से फरार

हादसे के तुरंत बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के ग्रामीण मदद के लिए दौड़े। टक्कर मारने के बाद आरोपी डंपर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर तुरंत पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद क्षतिग्रस्त कार से घायलों को बाहर निकाला और तुरंत एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद 19 वर्षीय प्रीत को मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार डंपर चालक की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– त्योहारों से पहले यमुनानगर में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, पिकअप से मिला 200 किलो पनीर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

यमुनानगर की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।