Zirakpur snatching case : पालम एन्क्लेव में दिव्यांग से बाइक सवार बदमाशों ने झपटा मोबाइल और पर्स

Zirakpur snatching case : पालम एन्क्लेव में दिव्यांग से बाइक सवार बदमाशों ने झपटा मोबाइल और पर्स

पालम एन्क्लेव में दिव्यांग से बाइक सवार बदमाशों ने झपटा मोबाइल और पर्स

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
hharpreet singh

Zirakpur snatching case :  मोहाली जिले के व्यस्त और पॉश माने जाने वाले जीरकपुर इलाके में कानून-व्यवस्था पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। पालम एन्क्लेव में बेखौफ बदमाशों ने एक दिव्यांग व्यक्ति को अपना शिकार बनाते हुए पलक झपकते ही लूट की वारदात को अंजाम दे डाला।

महज दो सेकंड के भीतर बाइक पर आए दो झपटमार पीड़ित के हाथ से कीमती सामान और जरूरी कागजात वाला पर्स छीनकर हवा हो गए। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में डर के साथ-साथ पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी रोष भी देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन

रोज की तरह जा रहे थे इंस्टीट्यूट

पालम एन्क्लेव के रहने वाले सुरिंदर पाल पेशे से दिव्यांग हैं और जरनैल एन्क्लेव में अपना एक इंस्टीट्यूट चलाते हैं। बुधवार की सुबह करीब 10 बजे वह रोजाना की तरह अपने घर से इंस्टीट्यूट के लिए पैदल ही निकले थे।

अभी वह घर से थोड़ी ही दूर पहुंचे थे कि पीछे से एक बाइक पर दो युवक तेजी से आए। इससे पहले कि सुरिंदर पाल कुछ समझ पाते या किसी से मदद मांगते, बदमाशों ने उनके हाथ से पर्स झपट लिया और पलक झपकते ही बाइक को तेज रफ्तार में भगाकर वहां से रफूचक्कर हो गए।

दिव्यांगता प्रमाण पत्र छिनने से बढ़ी परेशानी

पीड़ित सुरिंदर पाल ने बताया कि उनके छीने गए पर्स में करीब 5 हजार रुपये की नकदी, एक मोबाइल फोन, क्रेडिट कार्ड और सबसे अहम उनके जीवन से जुड़े जरूरी दस्तावेज थे। इसमें उनका दिव्यांगता प्रमाण पत्र और अन्य पहचान पत्र भी शामिल थे। दिव्यांग होने के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ हैं, जिस वजह से वह चाहकर भी उन बदमाशों का पीछा नहीं कर सके।

उनका कहना है कि पैसे जाने से ज्यादा परेशानी उन्हें जरूरी कागजात और विशेष तौर पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र के गायब होने से हो रही है, जिसके बिना उन्हें सरकारी योजनाओं और रोजमर्रा के कामों में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल और गश्त की मांग

घटना के तुरंत बाद पीड़ित ने स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की। हालांकि, पीड़ित का आरोप है कि इतने घंटे बीत जाने के बावजूद उन्हें पुलिस की तरफ से कोई भी संतोषजनक जवाब या कार्रवाई का भरोसा नहीं मिला है। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि आए दिन हो रही ऐसी वारदातों से लोगों का सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि पालम एन्क्लेव और उसके आसपास के रास्तों पर पुलिस गश्त बढ़ाई जाए और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर जल्द से जल्द इन शातिर बदमाशों को बेनकाब किया जाए।

Tarn Taran Crime : बुआ पट्टी गांव में ससुर ने की बहू की गला घोंटकर हत्या

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

मोहाली की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।