August 16, 2026

Narnaul News: महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 17 वर्षीय दीपेश की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

0
Narnaul News: महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 17 वर्षीय दीपेश की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

महेंद्रगढ़-नारनौल रोड पर हादसा, तेज रफ्तार कार की टक्कर से 17 वर्षीय दीपेश की मौत, गांव में पसरा सन्नाटा

Narnaul News: महेंद्रगढ़-नारनौल मुख्य मार्ग पर शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में घायल 17 वर्षीय किशोर ने आखिरकार दम तोड़ दिया। रविवार को पुलिस ने नारनौल नागरिक अस्पताल में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करते हुए शव का पोस्टमार्टम कराया और उसे परिजनों को सौंप दिया। जवान बेटे की मौत की खबर मिलते ही गांव बैरावास में मातम छा गया है।

जोनावास मोड़ पर तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर

मिली जानकारी के मुताबिक, शनिवार शाम बैरावास गांव के रहने वाले तीन युवक एक ही बाइक पर सवार होकर नारनौल से महेंद्रगढ़ की तरफ आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक जोनावास मोड़ के पास पहुंची, पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार के चालक ने लापरवाही से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के तुरंत बाद आरोपी चालक अपनी गाड़ी समेत मौके से फरार हो गया।

विधायक ओमप्रकाश यादव ने काफिला रुकवाकर बढ़ाए मदद के हाथ

हादसे के वक्त महेंद्रगढ़ में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में शिरकत कर लौट रहे पूर्व मंत्री एवं नारनौल विधायक ओमप्रकाश यादव का काफिला वहां से गुजर रहा था। सड़क पर लहूलुहान पड़े युवकों को देख विधायक ने तुरंत अपना काफिला रुकवाया। उन्होंने बिना समय गंवाए एंबुलेंस बुलवाई और खुद मौके पर रहकर घायलों को गाड़ियों में रखवाकर अस्पताल रवाना किया। घायलों में से एक को महेंद्रगढ़ और दो को नारनौल नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान तोड़ा दम, पुलिस जांच में जुटी

अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे 17 वर्षीय दीपेश को डॉक्टरों के अथक प्रयासों के बावजूद बचाया नहीं जा सका। वहीं, हादसे में घायल हुए दो अन्य युवकों का इलाज अभी जारी है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और फरार वाहन चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर छाएंगे मानसूनी बादल, सोनीपत-करनाल में जलभराव, जानें आपके जिले में कब होगी बारिश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed