Breaking News
Bhiwani News: भिवानी में बड़ा हादसा, अमावस्या पर गौग्रास खिलाने से 15 गायों की मौत, विधायक कार्यालय पर धरनाRohtak News: महम में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, खेत से लौट रही महिला की मौतKaithal Cyber Fraud: व्हाट्सएप DP पर ऑस्ट्रेलिया बैठे भाई की फोटो लगा ठगे 8 लाख रुपयेFaridabad News: पल्ला इलाके में चलती ब्रेजा कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जानAmbala Road Accident: अंबाला में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौतBhiwani News: भिवानी में बड़ा हादसा, अमावस्या पर गौग्रास खिलाने से 15 गायों की मौत, विधायक कार्यालय पर धरनाRohtak News: महम में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, खेत से लौट रही महिला की मौतKaithal Cyber Fraud: व्हाट्सएप DP पर ऑस्ट्रेलिया बैठे भाई की फोटो लगा ठगे 8 लाख रुपयेFaridabad News: पल्ला इलाके में चलती ब्रेजा कार में लगी भीषण आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जानAmbala Road Accident: अंबाला में सड़क निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, डंपर की चपेट में आने से मजदूर की मौत

Nuh Police Encounter: नूंह में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, 2 इनामी बदमाशों के पैर में लगी गोली

AAmandeep Singh
Nuh Police Encounter: नूंह में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, 2 इनामी बदमाशों के पैर में लगी गोली

नूंह में पुलिस और गोतस्करों के बीच मुठभेड़, 2 इनामी बदमाशों के पैर में लगी गोली

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Nuh Police Encounter: हरियाणा के मेवात (नूंह) जिले में पुलिस और गोतस्करों के बीच एक बार फिर गोलियों की गूंज सुनाई दी। फिरोजपुर झिरका पुलिस (Firozpur Jhirka Police Action) की टीम ने नूंह सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत घासेड़ा बाईपास मोड़ (Ghaseda Bypass Nuh Incident) पर बीती देर रात करीब 3 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर गोतस्करों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया(Nuh Cattle Smugglers Encounter) । पुलिस की जवाबी फायरिंग में दोनों बदमाशों के पैरों में गोली लगी, जिसके बाद उन्हें हिरासत में लेकर इलाज के लिए नलहड़ मेडिकल कॉलेज (Nalhar Medical College Nuh) भेजा गया है।

अर्टिगा गाड़ी में गोवंश की तस्करी की मिली थी गुप्त सूचना

विज्ञापन

फिरोजपुर झिरका पुलिस टीम के सब-इंस्पेक्टर महेंद्र सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान मुखबिर से सटीक सूचना मिली थी कि कुछ सक्रिय गोतस्कर अर्टिगा गाड़ी में गोवंश लादकर निकलने वाले हैं। (Bahalgarh Electricity Office Bribeसूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए घासेड़ा बाईपास रोड पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही संदिग्ध अर्टिगा गाड़ी नाके के पास पहुंची, पुलिस ने उसे रोकने का इशारा किया। खुद को घिरा देख बदमाशों ने गाड़ी रोकने के बजाय सीधे पुलिस टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दीं।

जवाबी फायरिंग में ढेर हुए दो इनामी बदमाश, दो अंधेरे का फायदा उठाकर फरार

पुलिस ने आत्मरक्षा में तुरंत मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। इस दौरान दोनों तरफ से हुई गोलीबारी में दो तस्करों के पैरों में गोली लगी और वे मौके पर ही गिर पड़े। पकड़े गए बदमाशों की पहचान अलीमेव निवासी रोबिन (Robin Yusuf Khan Alimev) (जिस पर 12 मुकदमे दर्ज हैं और 2016 में इनामी रह चुका है) तथा हथीन निवासी शमशाद (Shamshad Penda Hathin) उर्फ पेंदा (राजस्थान पुलिस का 3 हजार का इनामी) के रूप में हुई है। मुठभेड़ के दौरान दो अन्य आरोपी वकील उर्फ टर्टल और जावेद (दोनों निवासी उठावड़) अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भागने में कामयाब रहे।

हथियार और गोवंश बरामद, फरार आरोपियों की धरपकड़ तेज

घटनास्थल से पुलिस ने अर्टिगा गाड़ी से तीन गोवंशों को सुरक्षित मुक्त कराया। (Haryana Police Encounter Today) इसके साथ ही मौके से दो देसी कट्टे, तीन खाली खोल और छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और फरार हुए दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, जानें कब से पड़ेगी गुलाबी ठंड

विज्ञापन

नूंह की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।