August 17, 2026

समाधान शिविर में 84 नागरिकों ने रखी समस्याएं

0
Nnl 1

Narnaul News: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार लगाए जा रहे समाधान शिविरों की कड़ी में सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में 84 नागरिकों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। इस मौके पर नगराधीश डॉ मंगल सेन ने शिकायतें सुनीं।
शिविर में मुख्य रूप से परिवार पहचान पत्र, प्रॉपर्टी आईडी, बिजली-पानी, पुलिस संबंधी शिकायतें प्राप्त हुईं।
उन्होंने बताया कि हर सोमवार और वीरवार को सुबह 10 बजे से 12 बजे तक जिला स्तर पर लघु सचिवालय व उपमंडल स्तर पर भी समाधान शिविर नियमित रूप से आयोजित किए जाते हैं।
कार्यक्रम में डीएसपी भारत भूषण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed