August 17, 2026

गढी रुथल में व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला की समाप्त

0
Police crime

Narnaul crime News:

अटेली क्षेत्र के गांव गढ़ी रूथल में रविवार सुबह एक 38 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गढ़ी रूथल निवासी अनिल कुमार ने रविवार तड़के करीब पांच बजे घर में फांसी लगा ली। घटना के समय उसकी पत्नी घर पर मौजूद नहीं थी और वह अपने बहन के गई हुई थी। सुबह ग्रामीणों को घटना की जानकारी मिली जिसके बाद अटेली पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाया। अनिल कुमार मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। मृतक अनिल कुमार के एक करीब 10 वर्षीय पुत्र है। जबकि उसकी पत्नी भी मजदूरी का कार्य करती है। अटेली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। वहीं घटना के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed