मिठाई की दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Narnaul Crime News: अटेली पुलिस ने अटेली क्षेत्र में मिठाई की दुकान के सामने से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सतेंद्र निवासी टूमना, थाना जाटूसाना, जिला रेवाड़ी को गिरफ्तार किया है। मामले में एक अन्य आरोपी अंकित निवासी नांगल मोहनपुर, थाना सदर कनीना, जिला महेंद्रगढ़ को शामिल अनुसंधान करके फारिक किया गया है।
मामले के अनुसार, शिकायतकर्ता सतीश ने थाना अटेली में शिकायत दर्ज कराई थी कि अटेली में उसकी मिठाई की दुकान है। दुकान के सामने खड़ी उसकी मोटरसाइकिल को अज्ञात व्यक्ति चोरी करके ले गया। शिकायत पर थाना अटेली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल को पहले ही बरामद कर लिया था। इसके बाद पुलिस ने मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए आरोपियों की पहचान कर आरोपी सतेंद्र को उसके गांव टूमना से काबू किया तथा आरोपी की पूछताछ के आधार पर आरोपी अंकित के घर पर रेड कर उसे काबू किया गया।
आरोपी सतेंद्र को नियमानुसार गिरफ्तार कर पेश अदालत किया गया, जहां से उसे जिला जेल नारनौल भेज दिया गया।
