August 17, 2026

भाजपा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस नारनौल से चलकर महावीर चौक तक निकाला कैंडल मार्च

0
Nnl 4

Narnaul News: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में वंदेमातरम गीत के अनादर के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता रविवार सायं सड़कों पर उतरे और कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध दर्ज करवाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट तौर पर कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी ने वन्दे मातरम गायन का अनादर करते हुए प्रत्येक भारतीय की भावना को ठेस पहुंचाई है और उन्हें इसके लिए सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अर्चना गुप्ता के निर्देशानुसार रविवार शाम को महेंद्रगढ़ जिला भाजपा द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.यतेंद्र राव की अगुवाई में पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस से महावीर चौक तक कैंडल मार्च निकाला गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वंदे मातरम और राष्ट्रभक्ति के नारों के साथ राष्ट्रगीत के सम्मान तथा स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों की स्मृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ.यतेंद्र राव ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक राष्ट्रगीत नहीं, बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रभक्ति और देश के स्वाभिमान का अमर प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान असंख्य देशभक्तों में राष्ट्र के लिए सर्वस्व न्योछावर करने की भावना जगाई। ऐसे राष्ट्रगीत के प्रति किसी भी प्रकार का अनादर देशवासियों की भावनाओं को आहत करता है।
महेंद्रगढ़ विधायक कंवर सिंह यादव ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वरिष्ठ नेत्री सोनिया गांधी जैसे शीर्ष नेताओं द्वारा खुद अनादर करके अपनी कुंठित मानसिकता का परिचय दिया गया है। जिला प्रभारी वरुण श्योराण ने कहा कि जिस वंदे मातरम की प्रेरणा से स्वतंत्रता सेनानियों ने अंग्रेजी हुकूमत के विरुद्ध संघर्ष किया और असंख्य वीरों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया, उसके सम्मान को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। राष्ट्रगीत का सम्मान किसी राजनीतिक दल का विषय नहीं, बल्कि देश की राष्ट्रीय भावना और स्वतंत्रता संग्राम की विरासत से जुड़ा विषय है।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सीताराम यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता गोविंद भारद्वाज, मीडिया पैनलिस्ट एडवोकेट राकेश शर्मा, नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश सैनी, मार्केट कमेटी अध्यक्ष बाबूलाल यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष अजीत कलवाड़ी व दयाराम यादव, जिला महामंत्री किशन लाल सैनी व योगेश शास्त्री, जिला उपाध्यक्ष महिपाल यादव, वासुदेव यादव, शिवरतन, जिला मंत्री मनीष संघी व सपना गुप्ता, जिला प्रवक्ता सरला यादव, आनंद मेहता, संजय अमन, भूषण मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, हुडिना मंडल अध्यक्ष मनोज यादव, सरला यादव, सुरेश शर्मा, डॉ आर.के जांगड़ा, सुरेश यादव, सुशील चौटाला, रमेश जांगड़ा, महेश सैनी, अरुण जांगड़ा, जगदीश दीवान, धीरज अग्रवाल, कंवर सिंह पूर्व सरपंच, आशीष चौधरी, विपिन बहल, आलोक शर्मा, सोमेश यादव, बंटी यादव, मनीष रिया चौहान, सरोज बाला, कृष्णा आर्य, सरिता जांगड़ा, अनिल शर्मा आदि अनेकों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed