September 10, 2026

Narnaul: अंतर महाविद्यालय जूडो एवं तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

0
Nnl 2

Narnaul: राजकीय महाविद्यालय नारनौल में इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालय जूडो एवं तीरंदाजी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. नरेश कुमार यादव ने किया।
उन्होंने कहा कि खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का सशक्त माध्यम बताते हुए सभी खिलाड़ियों को अनुशासन, खेल भावना और समर्पण के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता के सुचारु संचालन की जिम्मेदारी खेल विभाग प्रभारी अभिजीत सिंह ने संभाली, जिसमें विभिन्न महाविद्यालयों के खिलाड़ियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय नारनौल के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। जूडो पुरुष वर्ग में रॉकी, सोनू, लक्ष्य व जतिन तथा महिला वर्ग में मुस्कान, दिव्या व डिंपल ने जीत दर्ज की। वहीं तीरंदाजी में यश, मोहित, तरुण, प्रतीक एवं विष्णु विजेता बने। तीरंदाजी के विजेता खिलाड़ी अब आगामी अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कृष्ण कुमार ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर इंदिरा गांधी विश्वविद्यालय रेवाड़ी के सहायक खेल निदेशक देवेंद्र ढाका, डॉ. योगेश यादव, तीरंदाजी कोच नवीन कुमार सहित कई खेल अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *