Breaking News
Mahendragarh News: हकेवि महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को मिला प्रतिष्ठित ‘शिक्षा के शीर्ष 5 दूरदर्शी व्यक्तित्व सम्मान-2026’Haryana Chowkidar Allowance Increase: दिवाली पर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, ग्रामीण चौकीदारों की सैलरी में 4200 रुपये की बढ़ोतरीHaryana News: सीएम नायब सैनी ने 52 लाख परिवारों को दिए 4470 करोड़ रुपये, खातों में पहुंची राशिViral Video: 20 साल पुराना घी या किसी अजूबे से कम नहीं? सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने उड़ाए लोगों के होशपट्टी में पुलिस कर्मचारियों की भारी कमी, 50 हजार आबादी की सुरक्षा के लिए थाने में स्टाफ नहींMahendragarh News: हकेवि महेंद्रगढ़ के कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार को मिला प्रतिष्ठित ‘शिक्षा के शीर्ष 5 दूरदर्शी व्यक्तित्व सम्मान-2026’Haryana Chowkidar Allowance Increase: दिवाली पर हरियाणा सरकार का बड़ा फैसला, ग्रामीण चौकीदारों की सैलरी में 4200 रुपये की बढ़ोतरीHaryana News: सीएम नायब सैनी ने 52 लाख परिवारों को दिए 4470 करोड़ रुपये, खातों में पहुंची राशिViral Video: 20 साल पुराना घी या किसी अजूबे से कम नहीं? सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो ने उड़ाए लोगों के होशपट्टी में पुलिस कर्मचारियों की भारी कमी, 50 हजार आबादी की सुरक्षा के लिए थाने में स्टाफ नहीं

Narnaul: अब ग्राम सभाओं के माध्यम से होगा पीपीपी का वेरिफिकेशन

Narnaul: अब ग्राम सभाओं के माध्यम से होगा पीपीपी का वेरिफिकेशन
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul: लघु सचिवालय में आयोजित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनते हुए उपायुक्त अनुपमा अंजली ने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर आयोजित किए जा रहे ये शिविर आमजन और प्रशासन के बीच एक मजबूत व पारदर्शी सेतु का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार की इस पहल से नागरिकों को अपनी शिकायतों का त्वरित और सकारात्मक समाधान मिल रहा है।
उपायुक्त ने बताया कि महेंद्रगढ़ जिले के सभी उपमंडलों में प्राप्त हो रही जन-शिकायतों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर निपटाया जा रहा है, और इस व्यवस्था की प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए हर सप्ताह समीक्षा बैठक भी आयोजित की जाती है। उन्होंने उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि पुरानी व लंबित शिकायतों का निपटारा प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि किसी भी नागरिक को अकारण परेशानी का सामना न करना पड़े।
इस अवसर पर उपस्थित परिवार पहचान पत्र अथॉरिटी के स्टेट कोऑर्डिनेटर सतीश खोला ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में राज्य सरकार का मूल उद्देश्य यही है कि सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े सही और पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। इसी सोच के तहत परिवार पहचान पत्र के माध्यम से सभी प्रमुख योजनाओं को एकीकृत किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि व्यवस्था को और अधिक सटीक व व्यावहारिक बनाने के लिए जल्द ही पीपीपी में ई-वेरिफिकेशन का कार्य ग्राम सभाओं के माध्यम से शुरू किया जाएगा। इस पहल से ग्रामीण स्वयं अपने गांव की वास्तविक स्थिति और पात्र परिवारों की सही जानकारी दर्ज करा सकेंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया में सामाजिक सहभागिता और पारदर्शिता बढ़ेगी।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक दीपक, एडीसी तरुण कुमार पावरिया और डीएमसी रणवीर सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।