Breaking News
Omar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीOmar Abdullah Marriage: उमर अब्दुल्ला और निधि राजदान ने शुरू किया नया सफर, सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीरेंNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजी

Narnaul: ऑटो-रिक्शा व टैक्सी चालकों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश

Narnaul: ऑटो-रिक्शा व टैक्सी चालकों को निर्धारित ड्रेस कोड का पालन करने के निर्देश
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
ddharm narain

Narnaul:

 जिला महेंद्रगढ़ में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में एसएचओ ट्रैफिक निरीक्षक भगत सिंह द्वारा ऑटो-रिक्शा एवं टैक्सी चालकों की बैठक लेकर उन्हें सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों तथा निर्धारित ड्रेस कोड के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान वाहन चालकों को ड्यूटी के दौरान निर्धारित यूनिफॉर्म पहनने तथा यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करने के लिए जागरूक किया गया। चालकों को निर्देश दिए गए कि वे वाहन चलाते समय ओवरस्पीडिंग न करें, सड़क पर निर्धारित साइड में ही वाहन चलाएं तथा सवारियों को निर्धारित स्थान पर ही उतारें और बैठाएं, ताकि यातायात व्यवस्था प्रभावित न हो और सड़क हादसों की संभावना को कम किया जा सके।
पुलिस द्वारा चालकों को अपने वाहन के आवश्यक दस्तावेज, जैसे ड्राइविंग लाइसेंस, आरसी एवं इंश्योरेंस आदि साथ रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही, वाहन की निर्धारित क्षमता से अधिक सवारियां न बैठाने तथा यात्रियों के साथ शालीन एवं सम्मानजनक व्यवहार करने के लिए भी हिदायत दी गई। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सार्वजनिक परिवहन से जुड़े चालक सड़क पर अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों की सुरक्षा के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी को समझें।
महेंद्रगढ़ पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि यातायात नियमों का पालन सड़क सुरक्षा की पहली आवश्यकता है। नियमों का उल्लंघन करने अथवा वाहन चलाते समय लापरवाही बरतने वाले चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
महेंद्रगढ़ पुलिस की आमजन से अपील है कि सड़क पर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाएं, सही साइड में चलें और स्वयं के साथ-साथ अन्य वाहन चालकों एवं राहगीरों की सुरक्षा का भी ध्यान रखें। यातायात नियमों का पालन कर ही सड़क दुर्घटनाओं को प्रभावी रूप से कम किया जा सकता है।
ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

नारनौल की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।