September 10, 2026

Narnaul : नारनौल में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 36वें दिन भी जारी, 11 सितंबर को होगी महापंचायत

0
Narnaul : नारनौल में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 36वें दिन भी जारी, 11 सितंबर को होगी महापंचायत

अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन करते नगर पालिका के कर्मचारी ।

Narnaul : नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नारनौल इकाई की हड़ताल बुधवार को लगातार 36वें दिन भी जारी रही। हड़ताल की अध्यक्षता इकाई के प्रधान भूपेंद्र सारवन ने की, जबकि अग्निशमन विभाग इकाई नारनौल के प्रधान गुरदयाल सिंह भी इसमें शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन महावीर प्रसाद द्वारा किया गया।

प्रधान भूपेंद्र सारवन ने सरकार पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि हड़ताल को आज 36 दिन पूरे हो चुके हैं, लेकिन हरियाणा सरकार कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने और अन्य लंबित मांगों का कोई समाधान नहीं निकाल रही है।

उन्होंने चेतावनी दी कि सरकार अपना अड़ियल रवैया छोड़कर सफाई कर्मचारियों और अग्निशमन विभाग की मांगों का जल्द से जल्द निवारण करे, अन्यथा आंदोलन को और अधिक तेज किया जाएगा। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि प्रशासन की हिटलरशाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और 13 मई 2026 को हुए समझौते को तुरंत प्रभाव से लागू किया जाए।

Narnaul : नारनौल में नगर पालिका कर्मचारियों की हड़ताल 36वें दिन भी जारी, 11 सितंबर को होगी महापंचायत
धरने को संबोधित करते कर्मचारी नेता

कल होगी महापंचायत

कर्मचारी नेताओं ने जानकारी दी कि आगामी 11 सितंबर 2026 को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर नारनौल इकाई द्वारा एक महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इस महापंचायत में महेंद्रगढ़ जिले की तमाम यूनियनें और संगठन समर्थन देने के लिए नगर परिषद नारनौल के प्रांगण में पहुंचेंगे।

इस अवसर पर राज्य कैशियर महेंद्र सांगेलिया, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल यादव, जिला मीडिया प्रभारी कृष्णा नसीबपुर, सीटू के जिला महासचिव रोहतास कुमार, नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राहुल सारवन, सर्व कर्मचारी संघ के पूर्व राज्य सचिव महेंद्र बोयत, इकाई महासचिव महेंद्र दायमा, मनोज बोयत, सुरेश कुमार, देवानंद, रोशन, रमाकांत, विक्रम, राजकुमार, नीरज, लखन सरवन, कमल, जोगिंदर, बिजेंदर, धर्मवीर, रजनीश, राजेश और महिला शक्ति से बबीता, बबली, सुनीता, उषा, सोना, उर्मिला, निर्मला, कांता, मीनाक्षी, भारती सहित तमाम कर्मचारी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

यह भी देखें – कुरुक्षेत्र के पिहोवा में किसान महापंचायत, 15 सितंबर से धान खरीद की मांग, जीटी रोड जाम करने की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed