September 18, 2026

Bollywood News: बॉडी शेमिंग करने वालों को कैटरीना कैफ का मुंहतोड़ जवाब, बोलीं अब मेरे लिए ब्यूटी का मतलब बदल चुका है

0
Bollywood News: बॉडी शेमिंग करने वालों को कैटरीना कैफ का मुंहतोड़ जवाब, बोलीं अब मेरे लिए ब्यूटी का मतलब बदल चुका है

बॉडी शेमिंग करने वालों को कैटरीना कैफ का मुंहतोड़ जवाब, बोलीं अब मेरे लिए ब्यूटी का मतलब बदल चुका है

Bollywood News: बॉलीवुड की ‘शीला’ यानी कैटरीना कैफ हाल ही में जब मां बनने के लंबे ब्रेक के बाद अपने पति विक्की कौशल के साथ गणपति पूजा में शामिल होने पहुंचीं, तो उनकी तस्वीरें देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। हालांकि, इस दौरान कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके बदले हुए लुक और पोस्ट-प्रेग्नेंसी वेट गेन को लेकर बॉडी शेमिंग करना शुरू कर दिया। हालांकि, इंडस्ट्री के कई सह-कलाकारों और उनके फैंस ने इस तरह के रवैये की कड़ी निंदा की। अब खुद कैटरीना कैफ ने ट्रोल्स की परवाह न करते हुए एक इंटरव्यू में खूबसूरती और अपनी फिटनेस पर बेबाकी से अपनी राय रखी है।

“प्रेग्नेंसी के बाद बेहद सेंसिटिव हो गई थी मेरी स्किन”

‘द हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया’ को दिए एक इंटरव्यू में कैटरीना ने प्रेग्नेंसी के दौरान और उसके बाद अपने शरीर व स्किन में आए बदलावों पर बात की। उन्होंने बताया कि डिलीवरी के बाद उनकी स्किन काफी संवेदनशील हो गई थी। कैटरीना के मुताबिक, यह दौर उनके लिए आसान नहीं था क्योंकि उन्हें यह समझने में वक्त लगा कि कौन से ब्यूटी प्रोडक्ट्स उनके चेहरे और शरीर के लिए सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि उस वक्त उन्हें ऐसे प्रोडक्ट्स की तलाश थी जो स्किन को रिपेयर करने के साथ-साथ उसे सुकून और ठंडक पहुंचा सकें।

मॉडलिंग के दिनों से अब तक कितना बदल गया ‘ब्यूटी’ का नजरिया

अपने शुरुआती करियर को याद करते हुए कैटरीना ने माना कि जब उन्होंने बॉलीवुड और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था, तब खूबसूरती को लेकर समाज और इंडस्ट्री के पैमाने बिल्कुल अलग थे।

कैटरीना ने कहा, “शुरुआत में परफेक्ट दिखने का एक अलग ही दबाव होता था। लेकिन अब मेरे लिए ‘अच्छा दिखना’ असल में ‘अंदर से अच्छा महसूस करने’ से जुड़ा है। जब आप खुद का सही तरीके से ख्याल रखते हैं, तो आपका आत्मविश्वास अपने आप चेहरे पर झलकने लगता है।”

फोन से दूरी और नेचुरल सनलाइट: ये है कैटरीना का नया रूटीन

ट्रोल्स को अपनी सोच से जवाब देते हुए कैटरीना ने बताया कि अब वे बाहरी रूप-रंग से ज्यादा अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर ध्यान देती हैं। उन्होंने अपना डेली रूटीन शेयर करते हुए बताया कि वे सही खान-पान, शरीर की सूजन (इन्फ्लेमेशन) को कंट्रोल करने और सुबह उठते ही एक घंटा फोन से पूरी तरह दूर रहने का नियम फॉलो करती हैं।

कैटरीना के मुताबिक, सुबह की ताजा धूप (नेचुरल लाइट) लेना और मेडिटेशन करना उन्हें अंदर से एनर्जी देता है। जब इंसान अंदर से हेल्दी और शांत होता है, तो उसका असर स्किन और ओवरऑल पर्सनालिटी पर खुद-ब-खुद दिखने लगता है।

यह भी पढ़ें– बालों से जुएं निकालती दिखीं आम्रपाली दुबे? वायरल वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया गदर, ट्रोल्स बोले—’छी छी…’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed