Breaking News
Narnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमNarnaul News: त्योहारी सीजन में खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज, आठ मिठाइयों के नमूने लिए1 November Rashifal: नवंबर के पहले दिन कर्क राशि में बनेगा महाधन योग, जानिए सभी 12 राशियों का भविष्यफलPanipat Factory Fire: पानीपत में फिर दहला औद्योगिक इलाक, बलाना गांव की कंबल फैक्ट्री में लगी भीषण आगGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीम

Entertainment News: सुनील लोधी का सपना सच, लाइव शो में अचानक साथ गाने पहुंचे जुबिन नौटियाल

Entertainment News: सुनील लोधी का सपना सच, लाइव शो में अचानक साथ गाने पहुंचे जुबिन नौटियाल

सुनील लोधी का सपना सच, लाइव शो में अचानक साथ गाने पहुंचे जुबिन नौटियाल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Entertainment News: सपने कब और किस मोड़ पर सच हो जाएं, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है। ऐसा ही कुछ बेहद खास और भावुक पल देखने को मिला मुंबई के साईं स्टूडियो में, जहां ‘हनुमान अंश’ फेम गायक सुनील लोधी का एक सपना पलक झपकते ही हकीकत बन गया। जिस मशहूर पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल के साथ मंच साझा करने की ख्वाहिश उन्होंने महज दो हफ्ते पहले जताई थी, वही जुबिन बिना किसी पूर्व सूचना के अचानक उनके लाइव इवेंट के दौरान मंच पर आ खड़े हुए। अपने सामने देश के दिग्गज गायक को पाकर सुनील एक पल के लिए अवाक रह गए।

“पता नहीं किस मोड़ पर…”—दोनों की जुगलबंदी ने बांधा समां

विज्ञापन

दरअसल, फिल्म ‘हनुमान अंश’ में अपनी सुरीली आवाज से पहचान बनाने वाले सुनील लोधी ने करीब 15-20 दिन पहले मध्य प्रदेश के सागर में एक साक्षात्कार के दौरान अपने दिल की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि वे जुबिन नौटियाल के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनके साथ एक मंच पर भजन गाना उनका सबसे बड़ा सपना है।

मुंबई में जब सुनील अपनी टीम के साथ साईं स्टूडियो में भजन संध्या की शूटिंग कर रहे थे, तभी जुबिन नौटियाल ने सरप्राइज एंट्री मारी। वहां मौजूद दर्शकों की करतल ध्वनि के बीच जुबिन सीधे मंच पर पहुंचे और सुनील के बगल में बैठकर सहजता से संवाद किया। इसके बाद दोनों सुरीले कलाकारों ने जुबिन का बेहद लोकप्रिय भजन ‘पता नहीं किस मोड़ पर आकर नारायण मिल जाएंगे’ एक साथ गाया। काफी देर तक चली इस जुगलबंदी ने वहां मौजूद हर शख्स को भक्तिभाव से सराबोर कर दिया।

जुबिन ने मांगा नंबर, जल्द साथ में रिकॉर्डिंग करने का दिया वादा

भजन के समापन के बाद जुबिन नौटियाल ने बड़े ही आदर और आत्मीयता से सुनील से हाथ मिलाया और उनकी गायकी की खुलकर प्रशंसा की। इतना ही नहीं, जुबिन ने खुद सुनील का व्यक्तिगत मोबाइल नंबर लिया और आश्वासन दिया कि वे जल्द ही फिर मिलेंगे और एक साथ नया गाना रिकॉर्ड करेंगे। सुनील के लिए यह पूरा घटनाक्रम किसी जादुई क्षण से कम नहीं था।

बॉक्स ऑफिस पर ‘हनुमान अंश’ का जलवा बरकरार, 230 करोड़ के पार पहुंचा आंकड़ा

एक तरफ जहां सुनील लोधी की गायकी की चर्चा हो रही है, वहीं दूसरी ओर उनकी फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी सिनेमाघरों में सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है। बॉक्स ऑफिस ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 40वें दिन भी फिल्म की कमाई की रफ्तार धीमी नहीं पड़ी है।

फिल्म ने अपने 40वें दिन भारत में करीब 8.25 करोड़ रुपये का नेट बिजनेस किया, जबकि देशभर में इसके 9,175 शो संचालित किए गए। इस नए आंकड़े के साथ ‘हनुमान अंश’ का भारत में कुल नेट कलेक्शन 230 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है, वहीं ग्रॉस कलेक्शन 275 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने की ओर अग्रसर है। 40वें दिन भी दर्शकों की भारी भीड़ यह साबित करती है कि फिल्म का क्रेज सिनेमाघरों में अभी लंबा चलने वाला है।

यह भी पढ़ें–  नौकरीपेशा लोगों के लिए खुशखबरी, EPF बेसिक सैलरी की लिमिट बढ़ी, जानिए आपकी जेब पर कितना असर पड़ेगा

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

बॉलीवुड की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।