Haryana Police Transfer: हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों के तबादले
हरियाणा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 7 IPS और 39 HPS अधिकारियों के तबादले
Haryana Police Transfer: हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक और कानून-व्यवस्था के मोर्चे पर बड़ा कदम उठाते हुए पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। राज्य सरकार ने रविवार को एक साथ (Haryana IPS HPS Transfer List) 7 आईपीएस और 39 एचपीएस अधिकारियों के स्थानांतरण एवं नई तैनाती के आदेश जारी किए। इस नई सूची के जरिए राज्य के प्रमुख जिलों में अपराध नियंत्रण और लॉ एंड ऑर्डर को मजबूत करने के लिए नए अफसरों को अहम जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
पंचकूला और अंबाला में अहम नियुक्तियां, राजेश कुमार बने एसपी लॉ एंड ऑर्डर
जारी आदेश के मुताबिक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी राजेश कुमार को एसपी (Haryana Police Posting Order September), पंचकूला के पद पर तैनात किया गया है। इसके साथ ही वे एसपी एसटीएफ (STF) और एसपी सोशल आउटरीच, पंचकूला का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। वहीं, अधिकारी परबीना पी. को एसपी जीआरपी (GRP), अंबाला कैंट के पद पर नई जिम्मेदारी दी गई है।
गुरुग्राम, फरीदाबाद और मानेसर में डीसीपी स्तर पर बदलाव
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Law and Order) से सटे जिलों में पुलिसिंग को दुरुस्त करने के लिए कई डीसीपी स्तर के अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। राजेश मोहन को डीसीपी सेंट्रल फरीदाबाद की कमान सौंपी गई है, जबकि प्रतीक गहलोत को डीसीपी मानेसर नियुक्त किया गया है। प्रतीक गहलोत को 4th IRB मानेसर के कमांडेंट का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। इसके अलावा आयुष यादव को डीसीपी साउथ गुरुग्राम और जयबीर सिंह को डीसीपी क्राइम, फरीदाबाद की जिम्मेदारी मिली है।
स्टेट क्राइम ब्यूरो और उप-मंडलों में नई तैनातियां
अन्य महत्वपूर्ण नियुक्तियों में नरेंद्र सिंह को एसपी एससीबी (State Crime Bureau) और उषा देवी को एसपी एससीबी के साथ एसपी सोशल आउटरीच की जिम्मेदारी दी गई है। सोनीपत और आसपास के इलाकों में अपराध पर नकेल कसने के लिए जितेंद्र गेहलावत को डीसीपी गोहाना के साथ-साथ डीसीपी क्राइम सोनीपत का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। (Haryana Home Department Transfer) वहीं हितेश यादव को डीसीपी बहादुरगढ़ के पद पर तैनात किया गया है। सरकार का मानना है कि इस फेरबदल से मैदानी स्तर पर पुलिसिंग में तेजी आएगी।
यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, जानें कब से पड़ेगी गुलाबी ठंड
