Kurukshetra News: पिहोवा हाईवे पर हरियाणा रोडवेज ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत
पिहोवा हाईवे पर हरियाणा रोडवेज ने बाइक सवार को 100 मीटर तक घसीटा, युवक की मौत
Kurukshetra News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिले में पिहोवा क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे पर रविवार को एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। पंचकूला डिपो की तेज रफ्तार हरियाणा रोडवेज बस ने पेट्रोल पंप से निकलकर हाईवे क्रॉस कर रहे एक बाइक सवार युवक को सीधी टक्कर मार दी (Bus Accident Pehowa)। चश्मदीदों के मुताबिक, टक्कर के बाद बेकाबू बस युवक को बाइक समेत करीब 100 मीटर तक घसीटती चली गई और बस का भारी-भरकम पहिया युवक के सिर के ऊपर से गुजर गया। इस खौफनाक हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही तड़प-तड़पकर जान चली गई।
पेट्रोल डलवाकर गांव लौट रहा था सुशील, 7 दिन पहले ही मनाया था 22वां जन्मदिन
मृतक युवक की पहचान हरिगढ़-भौरख गांव (Harigarh Bhorakh Village) निवासी सुशील (22) के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, सुशील रविवार सुबह अपनी स्प्लेंडर बाइक (HR41F-3635) में मलिकपुर बस स्टैंड के समीप हाईवे किनारे स्थित पेट्रोल पंप से तेल डलवाने गया था। सुबह करीब 10 बजे जब वह पेट्रोल डलवाकर अपने गांव की ओर लौटने के लिए हाईवे क्रॉस कर रहा था, तभी अंबाला की ओर से आ रही पंचकूला डिपो की बस (HR68 GV-4544) ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद बस चालक और परिचालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गए।
यात्रियों की सूचना पर पहुंची पुलिस, चालक-परिचालक बस छोड़कर फरार
हादसे के समय बस में सवार यात्रियों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलते ही इस्माईलाबाद थाना पुलिस (Ismailabad Police Station) की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पिहोवा के नागरिक अस्पताल की मॉर्चरी में भिजवाया और रोडवेज बस को जब्त कर लिया। इस्माईलाबाद पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत और बस के रजिस्ट्रेशन नंबर के आधार पर अज्ञात आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने और हत्या जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
परिवार का इकलौता सहारा था सुशील, मां का रो-रोकर बुरा हाल
सुशील की मौत की खबर मिलते ही हरिगढ़-भौरख गांव में शोक की लहर दौड़ गई। स्वजनों ने बताया कि सुशील का महज सात दिन पहले, 13 सितंबर को ही 22वां जन्मदिन था।
परिवार पर दुखों का सिलसिला काफी पुराना है; करीब 10 साल पहले सुशील के पिता धर्मपाल का निधन हो गया था। (Pehowa Civil Hospital) बड़ा भाई साहिल दो साल पहले विदेश चला गया था और फिलहाल फ्रांस में रहता है, जबकि सुशील ने इसी साल मार्च में अपनी इकलौती बहन कोमल की शादी की थी। घर में सुशील ही अपनी मां सुदेश रानी का एकमात्र सहारा और देखभाल करने वाला था। जवान बेटे की इस तरह अचानक हुई मौत के बाद मां की हालत बिगड़ी हुई है।
यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, जानें कब से पड़ेगी गुलाबी ठंड
