September 20, 2026

Rohtak Stray Dog Attack: रोहतक में आवारा कुत्ते का खौफनाक तांडव, युवती को सड़क पर गिराकर दोनों पैरों में काटा

0
Rohtak Stray Dog Attack: रोहतक में आवारा कुत्ते का खौफनाक तांडव, युवती को सड़क पर गिराकर दोनों पैरों में काटा

रोहतक में आवारा कुत्ते का खौफनाक तांडव, युवती को सड़क पर गिराकर दोनों पैरों में काटा

Rohtak Stray Dog Attack: हरियाणा के रोहतक स्थित ओल्ड हाउसिंग बोर्ड इलाके में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आक्रामक आवारा कुत्ते ने सड़क से गुजर रही (Stray Dog Hazard) युवती पर जानलेवा हमला कर दिया। कुत्ते ने युवती को धक्का देकर सड़क पर गिरा दिया और उसके दोनों पैरों को अपने जबड़ों में जकड़ लिया।

चीख-पुकार के बीच जब आसपास कोई बचाने नहीं आया, तो जमीन पर बदहवास पड़ी युवती ने गजब का साहस दिखाया। उसने अपने हाथ में पकड़े मोबाइल फोन से कुत्ते पर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिया, जिसके बाद कुत्ता डरकर भाग खड़ा हुआ।

एक पैर छोड़ा तो दूसरे को दबोचा, सीसीटीवी में कैद हुई खौफनाक वारदात (CCTV Footage Dog Attack Rohtak)

मिली जानकारी के अनुसार, ओल्ड हाउसिंग बोर्ड निवासी युवती शनिवार शाम किसी घरेलू काम से घर से बाहर निकली थी। गली में मोड़ पर एक आवारा कुत्ता बैठा हुआ था। युवती जैसे ही उसके करीब से गुजरी, कुत्ता अचानक खड़ा हुआ और उस पर झपट पड़ा। हमले में युवती का संतुलन बिगड़ा और वह सड़क पर गिर पड़ी।

कुत्ते ने तुरंत उसके एक पैर को दांतों से दबोच लिया। युवती दर्द से चिल्लाती रही और पैर छुड़ाने की कोशिश करती रही। जैसे ही उसने एक पैर मुक्त कराया, कुत्ते ने तुरंत उसके दूसरे पैर को पकड़ लिया। खुद को घिरता देख युवती ने बिना हिम्मत हारे मोबाइल से कुत्ते के सिर पर प्रहार किया, जिससे कुत्ता पीछे हट गया।

आधे घंटे में 5 से 6 लोगों को बनाया शिकार, पीजीआई में भर्ती कराया गया

चीखने की आवाज सुनकर आसपास के घरों से महिलाएं और स्थानीय लोग दौड़कर बाहर आए और लहूलुहान युवती को संभाला। घटना की सूचना के बाद परिजनों ने उसे तुरंत इलाज के लिए पंडित भगवत दयाल शर्मा पीजीआई (PGI) रोहतक में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Rohtak News इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह आवारा कुत्ता पिछले कुछ दिनों से बेहद हिंसक हो चुका है और इस वारदात से महज आधे घंटे के भीतर ही उसने सड़क से गुजर रहे 5 से 6 अन्य लोगों पर हमला कर उन्हें काट खाया है।

कॉलोनी में दहशत का माहौल, नगर निगम के खिलाफ आक्रोश

लगातार हो रहे कुत्तों के हमलों से ओल्ड हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के निवासियों में भारी दहशत और नगर निगम प्रशासन के खिलाफ गहरा रोष है। स्थिति यह है कि लोग बच्चों और बुजुर्गों को अकेले घर से बाहर निकालने में कतरा रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने नगर निगम के अधिकारियों से गुहार लगाई है कि इलाके में घूम रहे ऐसे पागल और आक्रामक आवारा कुत्तों को तुरंत पकड़कर शेल्टर होम भेजा जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को रोका जा सके।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा से मानसून की विदाई शुरू, जानें कब से पड़ेगी गुलाबी ठंड

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed