September 21, 2026

Narnaul: खरीफ फसल के पंजीकरण के लिए 21 से 27 सितंबर तक फिर खुलेगा ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल

0
Nnl 3

Narnaul: भाजपा जिला महेंद्रगढ़ अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव एडवोकेट ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों को राहत देते हुए खरीफ फसल के लिए ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल को दोबारा खोलने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि जो किसान किसी कारणवश पहले पोर्टल पर अपनी खरीफ फसल का पंजीकरण नहीं करवा पाए थे, वे 21 सितंबर से 27 सितंबर तक दोबारा पंजीकरण करवा सकते हैं। ‘मेरी फसल मेरा ब्यौरा’ पोर्टल का उद्देश्य किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं कृषि सुविधाओं का लाभ उपलब्ध करवाना है।
डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि किसानों को इस अवसर का लाभ उठाते हुए निर्धारित अवधि में अपनी फसल का पंजीकरण अवश्य करवाना चाहिए, ताकि उन्हें फसल बिक्री सहित सरकार की किसान हितैषी योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी न हो। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के परिणामों का उल्लेख करते हुए कहा कि एबीवीपी ने अध्यक्ष, सचिव और संयुक्त सचिव के तीन प्रमुख पदों पर जीत दर्ज की है, जबकि उपाध्यक्ष पद पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी रहे।अध्यक्ष पद पर एबीवीपी के यश डबास ने जीत दर्ज की।
डॉ. यतेंद्र राव ने कहा कि इन चुनाव परिणामों से छात्र राजनीति में एबीवीपी की स्थिति और युवाओं के मुद्दों को लेकर उसकी सक्रियता सामने आई है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कांग्रेस द्वारा युवाओं को लेकर चलाए गए राजनीतिक अभियानों के बीच दिल्ली विश्वविद्यालय के चुनाव परिणामों ने छात्र राजनीति की एक अलग तस्वीर प्रस्तुत की है। उन्होंने कहा कि युवा जागरूक और समझदार हैं तथा वे अपने मुद्दों और विचारों के आधार पर निर्णय लेते हैं। युवाओं को किसी भी प्रकार के राजनीतिक बहकावे के बजाय तथ्यों और नीतियों के आधार पर अपना मत बनाना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed