September 21, 2026

Narnaul/Nangal Choudhary: वार्ड नंबर 9 के जोहड़ के चारों ओर दीवार व सुरक्षा जाल लगाने की मांग

0
Nnl 1

Narnaul:

नांगल चौधरी नगरपालिका वार्ड नंबर 9 के जोहड़ की सुरक्षा को लेकर पूर्व पार्षद प्रतिनिधि सोनू तंवर सहित वार्ड के लोगों ने आज SDM उदय सिंह को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के माध्यम से जोहड़ के चारों ओर दीवार एवं सुरक्षा जाल लगाने की मांग की गई। लोगों का कहना है कि जोहड़ के आसपास सुरक्षा व्यवस्था नहीं होने के कारण हर समय हादसे की आशंका बनी रहती है।

वार्डवासियों के अनुसार, यहां छोटे बच्चे, महिलाएं और अन्य लोग घूमने तथा मछलियों को दाना डालने के लिए पहुंचते हैं, ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम बेहद जरूरी हैं।

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जोहड़ के चारों ओर जल्द से जल्द दीवार व सुरक्षा जाल लगाकर हादसों की आशंका को कम किया जाए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed