September 24, 2026

Karnal Crime News: करनाल में 3 बच्चों की मां ने लगाया फंदा, भाई से मांगे थे उधार दिए 2 लाख रुपये तो मिली थी धमकी

0
Karnal Crime News: करनाल में 3 बच्चों की मां ने लगाया फंदा, भाई से मांगे थे उधार दिए 2 लाख रुपये तो मिली थी धमकी

करनाल में 3 बच्चों की मां ने लगाया फंदा, भाई से मांगे थे उधार दिए 2 लाख रुपये तो मिली थी धमकी

Karnal Crime News: करनाल के जाटो गेट इलाके में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक 32 वर्षीय विवाहिता का शव उसके घर में फंदे से लटकता मिला। मृतका की पहचान रिंकी के रूप में हुई है, जो तीन छोटे बच्चों की मां थी। उसका सबसे छोटा बेटा महज आठ महीने का है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक (Karnal Police Action) की टीमें मौके पर पहुंचीं और जांच शुरू कर दी। प्रथम दृष्टया मामला मानसिक प्रताड़ना और पारिवारिक विवाद का लग रहा है।

भाई को दिलवाए थे 2 लाख रुपये, 3 साल से न मूल दिया न ब्याज

मृतका के पति अंकित ने पुलिस को बताया कि रिंकी ने कुछ साल पहले अपने सगे भाई की मदद के लिए एक फाइनेंसर से 2 लाख रुपये ब्याज पर दिलवाए थे। लेकिन आरोप है कि पिछले करीब तीन साल से भाई ने न तो वह मूल रकम लौटाई और न ही उसका ब्याज चुकाया। फाइनेंसर के दबाव और उधार की चिंता के चलते रिंकी अक्सर परेशान रहने लगी थी। बताया जा रहा है कि रिंकी और अंकित दोनों के ही माता-पिता जीवित नहीं हैं, जिससे वे इस आर्थिक और मानसिक दबाव को अकेले झेल रहे थे।

पैसे मांगने पर मिलती थी अंजाम भुगतने की धमकी

जानकारी के मुताबिक, रिंकी अपने भाई से बार-बार पैसे लौटाने की गुहार लगा रही थी। लेकिन पति का आरोप है कि उसका साला पैसे लौटाने के बजाय उल्टा रिंकी को फोन पर धमकियां देता था। वह कहता था कि अगर उसने दोबारा पैसे के लिए फोन किया तो उसका अंजाम अच्छा नहीं होगा। आशंका जताई जा रही है कि इसी मानसिक तनाव और भाई की धमकियों से आहत होकर रिंकी ने अपनी जान देने जैसा खौफनाक कदम उठा लिया।

पुलिस और एफएसएल ने जुटाए साक्ष्य, जांच जारी

घटना की जानकारी मिलते ही जांच अधिकारी राजेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का मुआयना करने के लिए विशेष तौर पर एफएसएल (FSL Team Investigation Haryana) टीम को भी बुलाया गया, जिसने फंदे और कमरे से जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए। इसके बाद शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के शवगृह (मोर्चरी) में भिजवा दिया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के आधार पर ही आगे की कानूनी कार्रवाई तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें–Haryana Road Accident: सिरसा में दर्दनाक सड़क हादसा, मजदूरों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को ट्रक ने मारी टक्कर, 5 की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed