September 24, 2026

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित, 25 सितंबर से नारनौल व सिहमा में शुरू होगा अगला दौर

0
Mahendragarh : महेंद्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित, 25 सितंबर से नारनौल व सिहमा में शुरू होगा अगला दौर

Mahendragarh :  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर जिलेभर में चल रहे सेवा संकल्प अभियान की कड़ी में वीरवार को नगरपालिका क्षेत्र महेंद्रगढ़ की यादव धर्मशाला में शिविर का आयोजन किया गया।

 

 

इस अभियान के तहत अब कल यानी 25 सितंबर से नारनौल व सिहमा क्षेत्र में कैंपों का नया दौर शुरू होगा, जिसमें नगर परिषद कार्यालय नारनौल, खंड कार्यालय नारनौल और खंड कार्यालय सिहमा में शिविर लगाए जाएंगे।

 

 

यादव धर्मशाला में लगे शिविर में प्रशासनिक अमला सुबह से ही मुस्तैद नजर आया। अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम ने स्थानीय निवासियों के बीच पहुंचकर सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी और मौके पर ही फॉर्म भरवाने का काम किया।

 

 

शिविर में सबसे अधिक रुझान दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना को लेकर देखने को मिला। गौरतलब है कि हाल ही में इस योजना की वार्षिक आय सीमा को बढ़ाकर 1.80 लाख रुपये किया गया है, जिसके चलते बड़ी संख्या में महिलाएं अब इसके दायरे में आ गई हैं और पंजीकरण के लिए खुद आगे आ रही हैं। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री अंत्योदय परिवार उत्थान योजना के आवेदन भी बड़ी तादाद में लिए गए।

Mahendragarh : महेंद्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित, 25 सितंबर से नारनौल व सिहमा में शुरू होगा अगला दौर
Mahendragarh : महेंद्रगढ़ में सेवा संकल्प अभियान के तहत शिविर आयोजित, 25 सितंबर से नारनौल व सिहमा में शुरू होगा अगला दौर

 

शिविर स्थल पर पहुंचे लोगों की शिकायतों को भी सुना गया और जहां संभव हुआ, वहीं मौके पर समाधान किया गया। जिन शिकायतों के निपटारे के लिए संबंधित विभाग की जरूरत थी, उन्हें आगे कार्रवाई के लिए भेजा गया।

 

 

इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि गांव-गांव और मोहल्ले-मोहल्ले तक योजनाओं को पहुंचाने का मकसद यही है कि किसी भी पात्र नागरिक को दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने बताया कि 20 सितंबर से शुरू हुआ यह अभियान 14 अक्टूबर तक जिले के हर खंड और नगर निकाय क्षेत्र में चरणबद्ध तरीके से जारी रहेगा, ताकि हर हकदार व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंच सके।

 

 

 

यह भी देखें –  हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में एनईपी 2020 पर आधारित 40वें संवेदीकरण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed