September 24, 2026

Ateli Mandi : बोचड़िया-हसनपुर के बाबा रोंझवाला मंदिर में भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

0
Ateli Mandi : बोचड़िया-हसनपुर के बाबा रोंझवाला मंदिर में भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

मंदिर परिसर में स्थापित भगवान राम का परिवार।

Ateli Mandi : बोचड़िया-हसनपुर स्थित बाबा रोंझवाला मंदिर में वीरवार को दिव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा और धार्मिक वातावरण में आयोजित किया गया। जीर्णोद्धार के बाद मंदिर में भगवान राम के परिवार की मूर्तियों की स्थापना की गई।

 

सुबह से ही परिसर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर भगवान के दर्शन किए और संत-महात्माओं से आशीर्वाद लिया।
सत्यवान यादव के पिता स्व. शिम्भुदयाल बोहरा की स्मृति में जीर्णोद्धार
कार्यक्रम के संयोजक कुलदीप यादव और बाबा
जाटा सेवा समिति बोचड़िया-हसनपुर के सदस्यों ने बताया कि मंदिर का जीर्णोद्धार स्वर्गीय शिम्भुदयाल बोहरा की स्मृति में करवाया गया है।

 

 

जीर्णोद्धार पूरा होने के बाद यह प्राण प्रतिष्ठा समारोह रखा गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सत्यवान यादव ने बताया कि मंदिर के धार्मिक स्वरूप को बेहतर बनाने और श्रद्धालुओं को सुविधाएं उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से यह कार्य करवाया गया है।

 

साधु-संतों का सान्निध्य

समारोह के मुख्य यजमान राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के हरियाणा प्रांत संघचालक प्रताप सिंह रहे। कार्यक्रम में हरि मंदिर संस्कृत महाविद्यालय पटौदी के अधिष्ठाता महामंडलेश्वर स्वामी धर्मदेव महाराज तथा शाहपुरा के पीठाधीश्वर खोजाद्वाराचार्य रामरिछपालदास देवाचार्य महाराज सहित अनेक साधु-संतों का सान्निध्य और आशीर्वाद रहा।

 

हवन से शुरू हुआ कार्यक्रम, भंडारे में प्रसाद ग्रहण

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह सवा नौ बजे हवन के साथ हुई। इसके बाद सवा दस बजे विधि-विधान से मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा करवाई गई। मंत्रोच्चारण और धार्मिक अनुष्ठानों से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया। सवा 11 बजे भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

 

मंदिर परिसर में भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान जी सहित राम परिवार की मूर्तियां स्थापित की गईं। हनुमान जी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी पहुंचे और दिनभर मंदिर परिसर में धार्मिक गतिविधियां चलती रहीं। नरदेव बेनीवाल के द्वारा धार्मिक भजन गाकर लोगों का मन मोह लिया।

 

इस मौके पर जिला महेंद्रगढ़ की उपायुक्त अनुपमा अंजलि खेतड़ी के विधायक धर्मपाल इंजीनियर, महेंद्रगढ़ के विधायक कंवर सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव , पूर्व विधायक सीताराम यादव, राजेंद्र प्रसाद चेयरमैन, हरियाणा पब्लिक सर्विस कमिशन की मेंबर ममता यादव , जिला संघ संचालक हंसराज, जिला संघ प्रचारक संजीव कुमार, विभाग संघ संचालक राम अवतार लंबा, संदीप ठेकेदार, पूर्व सरपंच एडवोकेट सुरेश, सरपंच बलराम गुर्जर, पूर्व सरपंच इंद्रजीत, सवित राज, बिट्टू लांबा, दीपक पूनिया, हेमंत, सचिन सहित अटेली क्षेत्र के अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

 

 

यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय नारनौल में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed