September 24, 2026

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग ने मनाया विश्व पर्यटन दिवस

0
Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग ने मनाया विश्व पर्यटन दिवस

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग ने मनाया विश्व पर्यटन दिवस

Mahendragarh : हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेवि), महेंद्रगढ़ के पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग द्वारा विश्व पर्यटन दिवस के उपलक्ष्य में खुड़ाना स्थित माँ भगवानी देवी मंदिर में एक दिवसीय शैक्षणिक एवं सामुदायिक सहभागिता भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान 40 से अधिक विद्यार्थियों ने स्वच्छता अभियान, धार्मिक स्थल के दर्शन एवं पौधारोपण जैसी गतिविधियों में भाग लिया।

 

 

विश्वविद्यालय के समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों के दल को विश्वविद्यालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। खुड़ाना पहुंचकर विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों के साथ मिलकर सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता की तथा स्थानीय ग्रामीणों एवं सरपंच से गांव के विकास, पर्यटन संभावनाओं और स्थानीय चुनौतियों के संबंध में संवाद किया।

 

 

इसके पश्चात विद्यार्थियों ने माँ भगवानी देवी मंदिर से पहाड़ी पर स्थित मंदिर तक लगभग दो किलोमीटर की पदयात्रा की और मंदिर में पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी अशोक कुमार ने विद्यार्थियों व संकाय सदस्यों के साथ पौधारोपण अभियान में सहभागिता की।

 

पर्यटन एवं होटल प्रबंधन विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. अंकुश अंबरदार ने विद्यार्थियों को पर्यटन शिक्षा में व्यावहारिक अनुभव के महत्व से अवगत कराया। गतिविधि के समन्वयक प्रो. रणबीर सिंह एवं डॉ. लोकेश कुमार रहे।

 

 

भ्रमण में डॉ. अमित कुमार, डॉ. अनिल कुमार एवं डॉ. जितेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। प्रो. रणबीर सिंह ने कहा कि कक्षा में प्राप्त ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक स्थलों का भ्रमण, स्थानीय समुदाय से संवाद और गंतव्य को प्रत्यक्ष रूप से समझना विद्यार्थियों के व्यावसायिक कौशल को और मजबूत करता है।

 

 

यह भी देखें – बोचड़िया-हसनपुर के बाबा रोंझवाला मंदिर में भव्य मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह संपन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed