September 27, 2026

Rohtak News: रोहतक की कृष्णा कॉलोनी में फरसे लेकर पहुंचे 20 युवक, 8 गाड़ियों के शीशे तोड़े, दहशत

0
Rohtak News: रोहतक की कृष्णा कॉलोनी में फरसे लेकर पहुंचे 20 युवक, 8 गाड़ियों के शीशे तोड़े, दहशत

रोहतक की कृष्णा कॉलोनी में फरसे लेकर पहुंचे 20 युवक, 8 गाड़ियों के शीशे तोड़े, दहशत

Rohtak News: रोहतक शहर की कृष्णा कॉलोनी स्थित कुंआ मोहल्ला शनिवार देर रात चीख-पुकार और दहशत के साए में सिमट गया। आधी रात को शराब के नशे में धुत 15 से 20 उपद्रवियों ने हाथों में फरसे, चाकू और लाठी-डंडे लहराते हुए पूरे मोहल्ले को बंधक जैसा बना दिया। हमलावरों ने न केवल गली में खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़ की और पत्थर बरसाए, बल्कि विरोध करने पर स्थानीय निवासियों के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकियां भी दीं।

अचानक हुए इस पथराव और हमले से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे।

‘सामाजिक कार्यकर्ता ना बने मां’— 12वीं के छात्र को घेरकर दी धमकी

कुंआ मोहल्ला निवासी मनीषा बिरला बोहत ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि करीब तीन महीने पहले मोहल्ले में एक विवाद हुआ था। उस वक्त पंचायत में उन्होंने निडर होकर उपद्रवियों के खिलाफ आवाज उठाई थी। इसी रंजिश के तहत शनिवार रात करीब 12 बजे आरोपी लड़कों ने उनके 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले बेटे को रास्ते में घेर लिया।

मनीषा का आरोप है कि आरोपियों के हाथों में फरसे और डंडे थे। उन्होंने बेटे को धक्का देते हुए कहा, “जाकर अपनी मां को बोल देना, ज्यादा सामाजिक कार्यकर्ता बनने की जरूरत नहीं है।” इस धमकी के बाद आरोपियों ने गली में दहशत फैलाना शुरू कर दिया।

जन्मदिन की पार्टी के बाद शराब के नशे में किया हमला

स्थानीय निवासी साहिल ने बताया कि आरोपियों में से एक लड़के का जन्मदिन था। पार्टी में जमकर शराब पीने के बाद रात करीब 12:30 बजे आरोपी हथियार लहराते हुए गली में पहुंचे। आते ही उन्होंने सड़क पर खड़े वाहनों पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। साहिल और उनके पिता ने जब इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर सीधा हमला बोल दिया, जिससे दोनों को चोटें आईं।

वहीं, एक अन्य पीड़िता सोनिया ने बताया कि हमलावरों ने उनके घर का दरवाजा फरसे से तोड़ दिया और घर में रखे दो-तीन मोबाइल भी चकनाचूर कर दिए। घटना के वक्त घर में 9 साल की मासूम बच्ची समेत परिवार के लोग खौफ में दुबके रहे।

8 वाहनों को पहुंचाया नुकसान, पुलिस तलाश में जुटी

उपद्रवियों ने गली में खड़ी करीब 8 बाइक, स्कूटी और ऑटो के शीशे फोड़ दिए। पड़ोस में रहने वाली सुमन ने बताया कि जब उनके पति पत्थरों की आवाज सुनकर बाहर आए तो आरोपियों ने उन पर फरसे से वार करने की कोशिश की और उनके ऑटो को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना से आक्रोशित मोहल्ले के लोग सुबह पहले एसपी आवास और फिर सिटी थाने पहुंचे। पुलिस (Pehowa police news today) ने पीड़ितों की लिखित शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। सिटी थाना पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान की जा रही है और उन्हें पकड़ने के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। (Pehowa civil hospital news) पुलिस का दावा है कि जल्द ही सभी नामजद उपद्रवियों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें– Haryana Weather Update: हरियाणा में आज भारी बारिश का अलर्ट, अंबाला-करनाल समेत 7 जिलों में तेज हवाओं की चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed