September 30, 2026

Amritsar Schools Bomb Threat : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

0
Amritsar Schools Bomb Threat : अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

अमृतसर के 3 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली

Amritsar Schools Bomb Threat :  पंजाब के सीमावर्ती शहर अमृतसर में बुधवार सुबह प्रशासनिक और सुरक्षा अमले में उस समय हड़कंप मच गया जब शहर के तीन नामी निजी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी भरी ईमेल प्राप्त हुई।

जिन शिक्षण संस्थानों को निशाना बनाने की बात कही गई है उनमें चीफ खालसा दीवान द्वारा संचालित श्री गुरु हरिकृष्ण पब्लिक स्कूल, रयान इंटरनेशनल स्कूल और श्री राम आश्रम पब्लिक स्कूल शामिल हैं। मंगलवार को भेजी गई इस ईमेल की जानकारी मिलते ही बुधवार सुबह स्कूल पहुंचे बच्चों को आनन-फानन में एहतियात के तौर पर सुरक्षित उनके घर वापस भेज दिया गया।

पुलिस ने शुरू की साइबर जांच, परिसर खंगाल रहे बम निरोधक दस्ते

धमकी मिलने की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बम निरोधक दस्ते तुरंत हरकत में आ गए। एहतियात के तौर पर संबंधित स्कूल परिसरों में गहन छानबीन अभियान शुरू कर दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राथमिक स्तर पर ईमेल की प्रामाणिकता और इसे भेजने वाले के इंटरनेट प्रोटोकॉल (आईपी) पते का सुराग लगाया जा रहा है। हालांकि अभी तक कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, लेकिन किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कर दी गई है।

गृह मंत्री अमित शाह की जालंधर रैली को लेकर पंजाब में हाई अलर्ट

स्कूलों को मिली इस धमकी के बाद राज्य भर में सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। इसका मुख्य कारण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का जालंधर दौरा है, जिसको लेकर पुलिस प्रशासन पहले से ही अत्यधिक सतर्कता बरत रहा है। दोआबा क्षेत्र की राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण 23 विधानसभा सीटों को साधने के ध्येय से गृह मंत्री जालंधर-लुधियाना राजमार्ग पर स्थित परागपुर में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने पहुंच रहे हैं। ऐसे में अमृतसर में स्कूलों को मिली धमकी को लेकर खुफिया एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं।

4000 किमी का सफर तय कर जालंधर में समाप्त होगी भाजपा की नशा मुक्त यात्रा

केंद्रीय गृह मंत्री की यह रैली भारतीय जनता पार्टी द्वारा निकाली जा रही ‘नशा मुक्त पंजाब यात्रा’ के औपचारिक समापन का अवसर भी है। यह यात्रा 18 सितंबर 2026 को पठानकोट के ऐतिहासिक स्थल माधोपुर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई थी।

लगभग 4000 किलोमीटर का सफर तय करते हुए इस यात्रा ने पंजाब की सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों को कवर किया है और अब इसका अंतिम पड़ाव जालंधर में रैली के रूप में संपन्न होने जा रहा है। पुलिस प्रशासन रैली स्थल और आसपास के समूचे इलाके को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर जांच में जुटा हुआ है।

Punjab Lok Adalat Staff Crisis : पंजाब की स्थाई लोक अदालतों में कर्मचारियों का भयंकर संकट

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed