October 1, 2026

Barnala Criclet Association ने Padma Shri Rajinder Gupta का जताया आभार

0
Barnala Criclet Association ने Padma Shri Rajinder Gupta का जताया आभार

Barnala Criclet Association ने Padma Shri Rajinder Gupta का जताया आभार

  • तीन अकादमियों मुफ्त ट्रेनिंग ले रहे में 220 खिलाड़ी
  • फ्लड लाइटें लगेंगी, इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल टूर्नामेंट जल्द

Barnala Criclet Association | Padma Shri Rajinder Gupta : कभी क्रिकेट के नक्शे पर हाशिए वाला समझा जाने वाला बरनाला जिला आज पंजाब के उभरते क्रिकेट केंद्रों में गिना जाने लगा है। Barnala Criclet Association की सालाना जनरल मीटिंग में पेश किए गए आंकड़े इस बात की गवाही भरते हैं कि अगर सही सुविधाएं, मार्गदर्शन और संरक्षण मिले तो छोटे शहरों की प्रतिभा भी राष्ट्रीय स्तर तक पहुंच सकती है।

मीटिंग एसोसिएशन के प्रधान विवेक सिंधवानी की अगुवाई में अरुण मेमोरियल हॉल बरनाला में हुई। इसमें जनरल सेक्रेटरी रूपिंदर गुप्ता, खजांची संजय गर्ग, गुरप्रीत सिंह लाडी, संजीव शौरी, कुलदीप सिंह ग्रेवाल, चरणजीत सिंह, जगराज सिंह, वरुण भारती, शिव सिंगला, नीटू ढींगरा, डॉ. राजीव गर्ग, नरेश ग्रोवर, डॉ. नरेश गोयल, शाम सुंदर जैन, संजीव बांसल, संदीप, शैली अरोड़ा, अनिल गुप्ता, साहिल गुलाटी, कमल गुप्ता बब्बू, विकास बंसल बंटी, केशव गर्ग, संदीप गर्ग और लोकेश समेत लगभग तीन दर्जन मेंबर हाजिर थे।

प्रधान विवेक सिंधवानी ने एसोसिएशन की गतिविधियों पर रोशनी डालते हुए बताया कि जिले में इस समय तीन क्रिकेट अकादमियां चल रही हैं, जिनमें 220 खिलाड़ी कोचिंग ले रहे हैं। यह सिर्फ गिनती की बात नहीं है। नतीजे भी इस मेहनत की पुष्टि करते हैं। जिले के 24 खिलाड़ी पंजाब कैंप में पहुंच चुके हैं, जबकि 13 खिलाड़ियों को पंजाब टीम के लिए चुना गया है।

उन्होंने विशेष तौर पर दो नामों का जिक्र किया। जिले का खिलाड़ी हवनीत सिंह शेरे पंजाब लीग के लिए चुना गया था, जबकि खिलाड़ी अक्षता भगत भारत ए टीम का हिस्सा बनी और कुछ दिन पहले ही ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेल कर आई है। बरनाला की बेटी का अंतरराष्ट्रीय स्तर के मुकाबले में उतरना जिले के लिए गर्व की बात है और खास करके लड़कियों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है।

मुफ्त सुविधाओं के पीछे पद्मश्री राजेंद्र गुप्ता का संरक्षण

प्रधान सिधवानी ने इन प्राप्तियों का सारा सेहरा ट्राइडेंट ग्रुप और इसके संस्थापक Padma Shri Rajinder Gupta को देते हुए उनका विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि पद्मश्री गुप्ता के सहयोग से ही अकादमियां चल रही हैं और उनकी अगुवाई में खिलाड़ियों को हर तरह की सुविधा बिल्कुल मुफ्त मुहैया करवाई जा रही है।

यह वह पहलू है, जो आम परिवारों के बच्चों के लिए क्रिकेट जैसी महंगी खेल के दरवाजे खोलता है, क्योंकि किट, कोचिंग और मैदान का खर्चा अक्सर प्रतिभा के रास्ते में अड़चन बन जाता है। आखिर में प्रधान सिधवानी ने कहा कि बरनाला के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें सही मौके देने की है और Barnala Criclet Association इस दिशा में लगातार प्रयत्नशील रहेगी।

आने वाले समय की योजना : टूर्नामेंट और नई सुविधाएं

जनरल सेक्रेटरी रूपिंदर गुप्ता ने एसोसिएशन के कामकाज की सालाना रिपोर्ट पेश की और भविष्य की योजनाओं का खाका रखा। उन्होंने बताया कि जल्दी ही Barnala Criclet Association की ओर से इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल टूर्नामेंट करवाए जाएंगे, जिससे स्कूली स्तर के खिलाड़ियों को बड़ा मंच मिलेगा। आर्यभट्ट कॉलेज में चल रही अकादमी को और आधुनिक सुविधाओं से अपग्रेड किया जाएगा।

प्रेसिडेंट अकादमी में नई फ्लड लाइटें लगाई जाएंगी, जिससे शाम के समय भी अभ्यास और मैच संभव हो सकेंगे। फ्लड लाइटों का लगना खास तौर पर उन विद्यार्थियों के लिए फायदेमंद होगा, जो स्कूल या कॉलेज के समय के बाद ही मैदान में पहुंच पाते हैं।

वित्तीय रिपोर्ट भी पेश: कार्यकुशलता पर जताई संतुष्टि

खजांची संजय गर्ग ने एसोसिएशन की सालाना वित्तीय रिपोर्ट पेश की, जिसे हाजिर मेंबरों ने गौर से सुनकर Barnala Criclet Association की कार्यकुशलता पर संतुष्टि जताई और खिलाड़ियों के बेहतर भविष्य के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। प्रबंधकों का कहना था कि लक्ष्य सिर्फ खिलाड़ियों को पंजाब टीम तक पहुंचाना नहीं, बल्कि भारतीय टीम के दरवाजे तक ले जाना है।

Moga Dharmkot Robbery Solved : धर्मकोट में भट्ठा मजदूर से लूट के 6 आरोपी 15 घंटे में दबोचे, 55 हजार रुपए बरामद

Click Here : पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed