October 1, 2026

Narnaul: विद्यार्थी जीवन दोबारा नहीं मिलता, सही दिशा में की गई मेहनत ही दिलाएगी कामयाबी

0
krishan

Narnaul:

राजकीय महाविद्यालय कृष्णा नगर में बुधवार को नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव मुख्य अतिथि रहे।अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सुमन यादव की ने की।
इस मौके पर डॉ अभय सिंह यादव ने कहा कि वे महाविद्यालय के विद्यार्थियों और स्टाफ सदस्यों से सीधे संवाद करने के उद्देश्य से यहां आए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी जीवन बेहद अनमोल है, इसलिए इसे गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यह समय लौटकर नहीं आता। जिस विद्यार्थी ने इस दौर में सही दिशा में मेहनत कर ली, वह जीवन में जरूर कामयाब होगा।
डॉ. अभय सिंह यादव ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा और भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम का उदाहरण देते हुए बताया कि दोनों ने बचपन में कड़ा संघर्ष किया।
उन्होंने कहा कि मेहनत के बल पर विपरीत परिस्थितियों को भी अपने अनुकूल बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से मर्यादा और अनुशासन में रहने, बुजुर्गों व शिक्षकों का सम्मान करने और उनके बताए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
अपने संबोधन में उन्होंने समाज में विकराल रूप ले रही नशे की समस्या पर गहरी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि विभिन्न प्रकार के नशे की लत नौजवानों में तेजी से फैल रही है। जिस देश का युवा ऐसी बुराइयों की चपेट में आ जाए, वह देश कभी तरक्की नहीं कर सकता। उन्होंने विद्यार्थियों से नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की अपील की।
कार्यक्रम में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ और बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed