Breaking News
Punjab Cmo Corruption केस की सुनवाई से हटे Justice Sheel NaguNavratri Puja Vidhi: नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने का सही तरीका, जानिए वास्तु नियम और शुभ दिशामनाली में अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप का आगाज, 8 महिला पायलट भी लेंगी हिस्साGaurav Yadav पंजाब के रेगुलर DGP नियुक्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशनHansi Crime News: जींद रोड पर नाकाबंदी में हांसी पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 1.56 करोड़ कैश बरामदPunjab Cmo Corruption केस की सुनवाई से हटे Justice Sheel NaguNavratri Puja Vidhi: नवरात्रि में अखंड ज्योति जलाने का सही तरीका, जानिए वास्तु नियम और शुभ दिशामनाली में अंतरराष्ट्रीय पैराग्लाइडिंग चैंपियनशिप का आगाज, 8 महिला पायलट भी लेंगी हिस्साGaurav Yadav पंजाब के रेगुलर DGP नियुक्त, सरकार ने जारी किया नोटिफिकेशनHansi Crime News: जींद रोड पर नाकाबंदी में हांसी पुलिस का बड़ा एक्शन, कार से 1.56 करोड़ कैश बरामद

Ambala Naggal SHO CCTV Attack: अंबाला में SHO पर चाकू से हमले का CCTV फुटेज आया सामने, युवक को बचा रहे थाना प्रभारी की गर्दन पर मारा चाकू

GGaganpreet Kaur
Ambala Naggal SHO CCTV Attack: अंबाला में SHO पर चाकू से हमले का CCTV फुटेज आया सामने, युवक को बचा रहे थाना प्रभारी की गर्दन पर मारा चाकू

अंबाला में SHO पर चाकू से हमले का CCTV फुटेज आया सामने, युवक को बचा रहे थाना प्रभारी की गर्दन पर मारा चाकू

शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

Ambala Naggal SHO CCTV Attack: अंबाला जिले में पुलिस अधिकारी पर हुए जानलेवा हमले की खौफनाक वारदात का सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है। मामला 2 अक्टूबर की रात करीब 9:23 बजे का है, जब नग्गल थाना प्रभारी (SHO) सुरेश कुमार अंबाला-हिसार रोड स्थित मिस्टर सिंह हवेली के पास से गुजर रहे थे। सड़क किनारे 4 बदमाश एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर रहे थे। एक जिम्मेदार पुलिस अधिकारी का फर्ज निभाते हुए जब एसएचओ ने गाड़ी रोककर युवक को बचाने की कोशिश की, तो बेखौफ बदमाशों ने पुलिसकर्मी पर ही हमला बोल दिया और उनकी गर्दन पर चाकू से वार कर दिया।

युवक को पीट रहे थे बदमाश, बचाने पहुंचे एसएचओ पर टूटे हमलावर

विज्ञापन

5 मिनट 2 सेकेंड के इस वायरल फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि काले रंग के कपड़े पहने एक युवक (कपिल) सड़क पार कर रहा था, तभी कार के पास खड़े चार युवकों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने गाली-गलौज करते हुए ईंटों से हमला कर कपिल का बायां हाथ तोड़ दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे नग्गल थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने अपनी कार रोकी और बदमाशों को ललकारते हुए पीड़ित को बचाने दौड़े। हालांकि, खाकी का खौफ भूल चुके आरोपियों ने उल्टे पुलिस अधिकारी पर ही थप्पड़ों, घूंसों और धारदार चाकू से हमला बोल दिया।

जान बचाने को हवेली की तरफ भागे थाना प्रभारी, गर्दन पर आए 5 टांके

सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि हमले के बाद लहूलुहान एसएचओ अपनी जान बचाने के लिए पास ही मौजूद मिस्टर सिंह हवेली की तरफ भागे, लेकिन हमलावर उनका पीछा करते हुए वहां भी उन पर चीजें फेंककर वार करते रहे। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अपनी कार और बाइक पर सवार होकर मौके से रफूचक्कर हो गए। हमले में एसएचओ सुरेश कुमार की गर्दन पर गहरा घाव हुआ और 5 टांके आए, जबकि उनकी कलाई और अंगूठे में भी गंभीर चोटें पहुंचीं। हालत गंभीर होने पर उन्हें अंबाला से चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया था।

दो नामजद समेत 4 पर FIR दर्ज, पुलिस की गिरफ्त से बाहर आरोपी

पीड़ित युवक कपिल की शिकायत के आधार पर अंबाला सदर थाना पुलिस ने 3 अक्टूबर को तड़के मामला दर्ज कर लिया था। पुलिस ने इस संबंध में पवन उर्फ पवना और गुरमेज उर्फ तेजी को नामजद किया है, जबकि दो अन्य अज्ञात हमलावरों की पहचान की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 110, 115(2), 117(2), 126, 351(2) और 3(5) के तहत संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज से आरोपियों की पहचान लगभग साफ हो चुकी है, लेकिन वारदात के कई दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकी है।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में 9 से 14 अक्टूबर के बीच बारिश के आसार, जानें आपके जिले का हाल

विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।