August 6, 2026

Ambala News Update: अंबाला-दिल्ली हाईवे पर पति का हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी से विवाद के बाद ट्रक के आगे कूदा, अस्पताल में कैंची से हमले का प्रयास

0
Ambala News Update: अंबाला-दिल्ली हाईवे पर पति का हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी से विवाद के बाद ट्रक के आगे कूदा, अस्पताल में कैंची से हमले का प्रयास

अंबाला-दिल्ली हाईवे पर पति का हाईवोल्टेज ड्रामा, पत्नी से विवाद के बाद ट्रक के आगे कूदा, अस्पताल में कैंची से हमले का प्रयास

Ambala News Update: हरियाणा के अंबाला में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक के सिर पर इस कदर खून सवार हुआ कि उसने अंबाला-दिल्ली नेशनल हाईवे पर जमकर हंगामा काटा। उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर का रहने वाला शक्ति कपूर नामक युवक पत्नी से हुए झगड़े के बाद गुस्से में चलते ऑटो से उतरा और आत्महत्या करने की धमकियां देने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, वह अचानक दिल्ली की तरफ जा रहे एक तेज रफ्तार ट्रक के आगे कूद गया। (Ambala News Update)इस खौफनाक कदम में वह गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसके बाद राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अंबाला के अस्पताल पहुंचाया गया।। हालांकि, उसका ड्रामा यहीं खत्म नहीं हुआ, अस्पताल में इलाज के दौरान उसने वहां रखी कैंची से खुद को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया, जिसे मुस्तैद डॉक्टरों और कर्मचारियों ने नाकाम कर दिया।

शराब के नशे में करता था मारपीट, 2 दिन पहले बच्चों संग मायके आई थी पत्नी – Ambala News Update

अंबाला के नागरिक अस्पताल में भर्ती घायल की पत्नी लक्ष्मी ने आपबीती सुनाते हुए बताया कि उसकी शादी आठ साल पहले शाहजहांपुर निवासी शक्ति कपूर से हुई थी। (Ambala News Update)शादी के बाद से ही पति को अत्यधिक शराब पीने की आदत थी और वह अक्सर शराब के नशे में धुत होकर उसके साथ मारपीट करता था। रोज़-रोज़ के झगड़ों से तंग आकर वह दो दिन पहले ही अपने तीन छोटे बच्चों को साथ लेकर अंबाला सिटी स्थित मानव चौक के पास अपने मामा के घर आ गई थी।लक्ष्मी ने बताया कि वह कुछ समय के लिए पति से दूर रहकर बच्चों की सुरक्षा और मानसिक शांति चाहती थी।हालांकि, इसके बावजूद उसका पति लगातार उसका पीछा करता रहा।

लक्ष्मी ने बताया कि मंगलवार को उसका पति शक्ति कपूर उसे मनाने के बहाने अंबाला पहुंचा, लेकिन वहां भी उसने शराब के नशे में हंगामा शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने उसे समझाने की कोशिश की, मगर वह किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुआ। (Ambala News Update) इसके बाद वह घर से निकलकर अंबाला-दिल्ली हाईवे पर पहुंच गया, जहां उसने अचानक एक तेज रफ्तार ट्रक के आगे छलांग लगा दी।

यह भी पढ़ें– चंडीगढ़ में पेपर लीक पर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन: प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, विधानसभा कूच के दौरान वाटर कैनन चला

रेलवे स्टेशन जाते वक्त काली पलटन पुल पर घटा हादसा, PGI चंडीगढ़ रेफर – Ambala News Update

महिला ने बताया कि पति शक्ति कपूर उसका पीछा करते हुए दो दिन बाद ही अंबाला पहुंच गया और जबरन घर ले जाने के लिए मामा के घर पर हंगामा करने लगा। जब विवाद बढ़ा तो लक्ष्मी अपने बच्चों के साथ पति के साथ वापस जाने के लिए रेलवे स्टेशन की ओर निकली। वे ऑटो में सवार होकर जा ही रहे थे कि काली पलटन पुल(Kali Paltan Bridge) के पास शक्ति अचानक ऑटो रुकवाकर नीचे उतर गया और हाईवे किनारे कूदने की धमकियां देने लगा।देखते ही देखते वह तेज रफ्तार से आ रहे एक बड़े ट्रक के आगे कूद गया, जिससे उसकी दोनों टांगों में गंभीर फ्रैक्चर आ गया और शरीर पर कई जगह गहरी चोटें लगीं।

(Ambala News Update)अस्पताल कर्मचारियों की तत्परता से उसकी जान तो बच गई, लेकिन उसकी नाजुक हालत और मानसिक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है। फिलहाल स्थानीय पुलिस पूरे मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।पुलिस परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज कर रही है तथा अस्पताल परिसर में हुए घटनाक्रम की भी जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें– https://www.jagmarg.com/ambala-news-saha-lpg-cylinder-fire-four-youths-injured-pgi-chandigarh/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed