Breaking News
Astrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथाAstrology Secrets: ज्योतिषीय विश्लेषण- ये 3 राशियां रिश्तों में मानी जाती हैं सबसे ‘सेल्फ-सेंटर्ड’, जानिए वजहUttarakhand Education News: 500 स्कूलों में वर्चुअल क्लासरूम और 100 नई लैब, जानिए साक्षरता दिवस पर क्या बोले सीएम धामीPalwal Mandi Inspection: पलवल मंडी में मंत्री का छापा, गैरहाजिर मिले AFSO और SIFS को कारण बताओ नोटिस जारीNangal Chaudhary : नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरे की सरकारी खरीद में लचर व्यवस्था, छह दिन बाद भी नहीं हुई खरीद, किसानों में रोषNarnaul : नारनौल के दुलोठ ग्राम में संपन्न हुई सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा

Arjun Chautala Rohtak News: हरियाणा राज्यसभा चुनाव में 'वोटों की मंडी'! अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग पर हुड्डा को घेरा

AAmandeep Singh
हरियाणा राज्यसभा चुनाव में 'वोटों की मंडी'! अर्जुन चौटाला ने कांग्रेस की क्रॉस वोटिंग पर हुड्डा को घेरा
शेयर करें
AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION

हरियाणा। हरियाणा की सियासत में राज्यसभा चुनाव के बाद से शुरू हुआ आरोप-प्रत्यारोप का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। इनेलो के युवा तुर्क और विधायक अर्जुन चौटाला ने शनिवार को रोहतक में कांग्रेस और खासकर भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाया कि कांग्रेस ने नैतिकता को ताक पर रखकर अपने विधायकों की बोली लगवाई। अर्जुन ने चुटकी लेते हुए कहा कि विधानसभा के गलियारों में चर्चा है कि एक-एक वोट 20 से 30 करोड़ रुपये में बिका है, हालांकि इसकी सही जानकारी तो सिर्फ हुड्डा साहब या बिकने वाले विधायकों को ही होगी।

“क्या हुड्डा के चश्मे में कोई दिक्कत थी?”

विज्ञापन

अर्जुन चौटाला ने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए हुड्डा की कार्यप्रणाली को कठघरे में खड़ा किया। उन्होंने तंज कसा, “सब कुछ आंखों के सामने होने के बावजूद नेता प्रतिपक्ष खामोश क्यों रहे? क्या उनके चश्मे में कोई तकनीकी खराबी आ गई थी जो उन्हें बैलेट पेपर पर लगी बिंदी और फटी हुई पर्चियां नजर नहीं आईं?” इनेलो विधायक ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के भीतर एक सोची-समझी रणनीति के तहत वोट रद्द कराए गए और भूपेंद्र हुड्डा अब उन चेहरों को बेनकाब करने के बजाय उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे हैं।

‘नागनाथ, सांपनाथ और बिच्छूनाथ’ जैसे थे उम्मीदवार

चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों पर टिप्पणी करते हुए अर्जुन चौटाला ने बेहद कड़े शब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने तीनों मुख्य उम्मीदवारों को ‘नागनाथ, सांपनाथ और बिच्छूनाथ’ करार देते हुए कहा कि यही वजह थी कि इनेलो ने अपने कार्यकर्ताओं से राय मशविरा करने के बाद इस पूरी चुनावी प्रक्रिया से दूरी बनाए रखी। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें किसी भी दल की ओर से कोई ‘ऑफर’ नहीं मिला था और पार्टी ने सैद्धांतिक रूप से चुनाव में भाग न लेने का फैसला किया।

“बदलाव का विकल्प अब सिर्फ इनेलो”

इनेलो विधायक ने कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध की जीत पर कहा कि उनकी किस्मत अच्छी थी कि वे जीत गए, वरना कांग्रेस ने तो उन्हें हराने और विधायक बेचने में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। वहीं, बीजेपी पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सत्ताधारी दल इस बार सही से ‘फील्डिंग’ नहीं लगा पाया। अर्जुन चौटाला ने दावा किया कि हरियाणा की जनता अब कांग्रेस और बीजेपी दोनों से ऊब चुकी है और आने वाले समय में इनेलो ही प्रदेश में एकमात्र मजबूत और विश्वसनीय विकल्प के रूप में उभरेगी।

विज्ञापन

राजनीति की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।