September 25, 2026

Ateli Mandi : अटेली सीएचसी को मिले दो विशेषज्ञ चिकित्सक

0
Ateli Mandi : अटेली सीएचसी को मिले दो विशेषज्ञ चिकित्सक

Ateli Mandi : अटेली सीएचसी को मिले दो विशेषज्ञ चिकित्सक

Ateli Mandi : अटेली क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग आखिरकार पूरी हो गई है और दो नए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अस्पताल में अपनी ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। डॉक्टरों के आने से पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब सर्जन और आईसीयू विशेषज्ञ के मिलने से मरीजों को इलाज के लिए बाहर नहीं भटकना पड़ेगा।

अस्पताल में डॉ. निशांत श्रीवास्तव (एमएस जनरल एंड लेप्रोस्कोपिक सर्जन) और डॉ. अविनाश पूनिया (एनेस्थीसिया एंड क्रिटिकल केयर, आईसीयू विशेषज्ञ) ने अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। अब तक विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को अक्सर गंभीर स्थिति में दूसरे अस्पतालों के लिए रेफर करना पड़ता था, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों और आर्थिक बोझ का सामना करना पड़ता था।

अस्पताल का निरीक्षण और शुरू होंगे ऑपरेशन

ड्यूटी ज्वाइन करने के तुरंत बाद दोनों विशेषज्ञ डॉक्टरों ने अस्पताल के प्रत्येक वार्ड और कक्ष का बारीकी से निरीक्षण किया। इस दौरान जो भी कमियां सामने आईं, उन्हें अस्पताल प्रशासन के समक्ष रखा गया है ताकि समय रहते उनमें सुधार किया जा सके।

इन डॉक्टरों की नियुक्ति से अब अटेली हॉस्पिटल में ही छोटे-मोटे ऑपरेशन और सर्जरी की सुविधाएं शुरू हो सकेंगी, जिससे स्थानीय लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के प्रयासों का परिणाम

यह बड़ी उपलब्धि हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव के निरंतर और अथक प्रयासों का परिणाम है। मंत्री ने क्षेत्र की जनता से किए गए अपने वादों को धरातल पर उतारना शुरू कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि क्षेत्र के लोगों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि ग्रामीण आंचल के लोगों को भी शहरों जैसी उच्चस्तरीय चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि किसी भी मरीज को प्राइवेट अस्पतालों के महंगे चक्कर न काटने पड़ें।

अस्पताल के प्रवर चिकित्सा अधिकारी डॉ. अशोक कुमार ने भी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि अटेली हॉस्पिटल में इन विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग लंबे समय से लंबित थी, जिसे स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने प्राथमिकता से पूरा किया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ किया जाएगा। क्षेत्रवासियों का मानना है कि यह कदम अटेली के स्वास्थ्य ढांचे में एक नया मील का पत्थर साबित होगा।

यह भी देखें – राजकीय महाविद्यालय अटेली में मतदाता पंजीकरण एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 शिविर का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed