September 25, 2026

Ateli Mandi : राजकीय महाविद्यालय अटेली में मतदाता पंजीकरण एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 शिविर का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक

0
Ateli Mandi : राजकीय महाविद्यालय अटेली में मतदाता पंजीकरण एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 शिविर का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक

Ateli Mandi : राजकीय महाविद्यालय अटेली में मतदाता पंजीकरण एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 शिविर का आयोजन, युवाओं को किया गया जागरूक

Ateli Mandi : राजकीय महाविद्यालय अटेली के प्रांगण में शुक्रवार को मतदाताओं के पंजीकरण तथा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2026 के संबंध में एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुपरवाइजर इलेक्शन अधिकारी अरविंद शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए एसआईआर की विस्तृत जानकारी दी।

 

अरविंद शर्मा ने बताया कि मतदाता पंजीकरण ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों माध्यमों से किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों को इस प्रक्रिया के प्रति जागरूक करते हुए इसकी बारीकियों से अवगत कराया। इस दौरान ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन के इच्छुक विद्यार्थियों को मौके पर ही एप्लीकेशन फॉर्म वितरित किए गए, ताकि वे तुरंत अपना पंजीकरण करा सकें।

 

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. राजेश सैनी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मतदान करना हर नागरिक का नैतिक एवं नैष्ठिक कर्तव्य है और यह राष्ट्र निर्माण का सबसे शक्तिशाली साधन है। उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने और देश की दिशा तय करने में प्रत्येक नागरिक के वोट की निर्णायक भूमिका होती है, इसलिए सभी युवाओं को समय रहते अपना मतदाता पंजीकरण अवश्य कराना चाहिए।

 

 

इस अवसर पर डॉ. संजय शर्मा, अक्षत कुमार सहित महाविद्यालय के अन्य स्टाफ सदस्य भी उपस्थित रहे और उन्होंने भी विद्यार्थियों को मतदाता पंजीकरण के प्रति प्रोत्साहित किया।

 

 

यह भी देखें – हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में विश्व पर्यटन दिवस पर मॉकटेल प्रतियोगिता और ‘ट्रेजर हंट 3.0’ का भव्य आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *