Breaking News
Monthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएंMonthly Horoscope November: नवंबर में इन 5 राशियों की चमक जाएगी किस्मत, जानिए करियर और बिजनेस का हालIndia Alliance Ramlila Ground Rally: रामलीला मैदान में गरजा विपक्ष, राहुल बोले- जेल जाएंगे ज्ञानेशWorld Bank Report: 12 साल में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकलेDiljit Dosanjh Delhi concert: दिलजीत दोसांझ के दिल्ली कॉन्सर्ट के बाहर गजब का धंधा, 2 घंटे में बेची ₹24000 की पानी की बोतलें, वीडियो वायरलUttarakhand News: उत्तराखंड में क्षेत्र पंचायत निधि होगी बहाल, मुख्यमंत्री धामी ने ब्लॉक प्रमुखों के लिए कीं 4 बड़ी घोषणाएं

Ateli News: अटेली विधानसभा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण तेज, बीएलओ को मिला ट्रेनिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

Ateli News: अटेली विधानसभा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण तेज, बीएलओ को मिला ट्रेनिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

अटेली विधानसभा में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण तेज, बीएलओ को मिला ट्रेनिंग, जानिए पूरा शेड्यूल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Ateli News: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुपालन में 68-अटेली विधानसभा क्षेत्र की मतदाता सूची को पूरी तरह त्रुटिरहित और अपडेट करने की दिशा में प्रशासनिक कदम बढ़ा दिए गए हैं। बुधवार को नारनौल में लघु सचिवालय के समीप स्थित सभागार में अटेली क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) के लिए एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आगामी गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बीएलओ को उनके कर्तव्यों, तकनीकी बदलावों और व्यावहारिक बारीकियों से अवगत कराना रहा।

निष्ठा और पारदर्शिता से करें काम: डॉ. जितेंद्र सिंह

विज्ञापन

प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता अटेली विधानसभा के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी (ERO) एवं कनीना के एसडीएम डॉ. जितेंद्र सिंह ने की। बीएलओ को संबोधित करते हुए ईआरओ ने कड़े निर्देश दिए कि विशेष गहन पुनरीक्षण का यह चरण बेहद संवेदनशील है, इसलिए सभी अधिकारी अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा और मुस्तैदी से निभाएं। उन्होंने कहा कि बीएलओ अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर मतदाताओं को नोटिस वितरित करने का काम करेंगे। नोटिस बांटने के बाद जो भी दावे और आपत्तियां प्राप्त होंगी, उनका निस्तारण पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और नियमों के दायरे में किया जाएगा।

31 जुलाई से 30 अगस्त तक जमा होंगे दावे और आपत्तियां

प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर साकेत ने बीएलओ को पुनरीक्षण कार्य की तकनीकी प्रक्रियाओं और डिजिटल ऐप के इस्तेमाल की बारीकियों से अवगत कराया। बैठक में समय-सीमा साझा करते हुए बताया गया कि आम नागरिक 31 जुलाई से 30 अगस्त तक अपने दावे और आपत्तियां दर्ज करा सकेंगे। वहीं, मतदाताओं को नोटिस बांटने और प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई व निस्तारण की पूरी प्रक्रिया 31 जुलाई से शुरू होकर 28 सितंबर तक चलेगी।

इस अवसर पर बीडीपीओ राजेश कुमार, निर्वाचन कानूनगो पूनम, सुपरवाइजर पूजा खिंची सहित अटेली क्षेत्र के तमाम बीएलओ और चुनाव शाखा के कर्मचारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें– Haryana News: खराब पेट्रोल का वीडियो डाला तो मिलने लगीं धमकियां! पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने दिखाई डिफेंडर के बिल की पर्ची

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

महेंद्रगढ़ की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।