Breaking News
Gurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायकGurugram Car Stunt: गुरुग्राम में क्रेटा सवार युवकों का खौफनाक हुड़दंग, सनरूफ से बाहर निकलकर मचाया उत्पात, महिला-बच्चों से बदतमीजीNarnaul News: 19 व 20 नंवबर को आयोजित होगा जिला युवा महोत्सव, ‘नशा मुक्त युवा-विकसित भारत’ रखी गई थीमPanipat Bus Accident: पानीपत में इलेक्ट्रिक बस और बाइक की टक्कर में भतीजे की मौत, चाचा गंभीर रूप से घायलNarnaul News: जिले में उत्साह के साथ मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस, एसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में पुलिस लाइन और थानों में ली गई शपथ, निकाली गई ‘रन फॉर यूनिटी’Narnaul News: युवा महोत्सव विद्यार्थियों की छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाने का सशक्त माध्यम है-ओमप्रकाश यादव विधायक

Haryana News: खराब पेट्रोल का वीडियो डाला तो मिलने लगीं धमकियां! पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने दिखाई डिफेंडर के बिल की पर्ची

Haryana News: खराब पेट्रोल का वीडियो डाला तो मिलने लगीं धमकियां! पंजाबी सिंगर रेशम अनमोल ने दिखाई डिफेंडर के बिल की पर्ची

1.55 करोड़ की डिफेंडर में एथेनॉल पेट्रोल से खराबी? सिंगर रेशम सिंह अनमोल का वीडियो वायरल, मिली धमकी

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Haryana News: हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले नामचीन पंजाबी सिंगर रेशम सिंह अनमोल एक नए विवाद के केंद्र में आ गए हैं। अपनी करोड़ों की ‘लैंड रोवर डिफेंडर’ कार में पेट्रोल की वजह से आई खराबी का वीडियो सोशल मीडिया पर डालने के बाद से उन्हें लगातार फोन पर धमकियां और ट्रोलिंग का सामना करना पड़ रहा है। मामला तूल पकड़ने के बाद सिंगर ने एक नया वीडियो जारी कर उन तमाम आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह किसी खास एजेंडे के तहत एथेनॉल मिश्रित ईंधन के खिलाफ माहौल बना रहे हैं।

रेशम अनमोल ने अपने सफाई वाले वीडियो में कहा कि उन्हें न तो किसी पार्टी से कोई लेना-देना है और न ही उन्होंने पैसे लेकर कोई वीडियो बनाया है। उन्होंने साफ लहजे में कहा कि जब कई पेट्रोल पंपों के चक्कर काटने के बाद भी उन्हें बेहतर क्वालिटी का फ्यूल नहीं मिला, तब जाकर उन्होंने अपनी परेशानी सोशल मीडिया के जरिए बयां की थी।

विज्ञापन

“मेरे पास सर्विस सेंटर का बिल है, 27 मई को बंद हुई थी गाड़ी”

अटकलों पर विराम लगाते हुए रेशम सिंह अनमोल ने कहा, “मेरी गाड़ी सच में बीच रास्ते खराब हुई थी और इसका पूरा रिकॉर्ड मेरे पास है। मेरी डिफेंडर 27 मई को बंद पड़ी थी, जिसे सर्विस सेंटर ले जाया गया। जांच में पता चला कि फ्यूल पंप पूरी तरह खराब हो चुका है, जिसे कंपनी ने बदला।”

उन्होंने कहा कि लोग बिना सच्चाई जाने उन पर प्रोपेगेंडा फैलाने का ठप्पा लगा रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में जब वे चंडीगढ़ से दिल्ली जा रहे थे, तो रास्ते में पांच से छह पेट्रोल पंपों पर रुके, लेकिन कहीं भी हाई-स्पीड ईंधन (XP100 या XP95) उपलब्ध नहीं था। बार-बार भटकने और कोई संतोषजनक जवाब न मिलने के बाद ही उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर की थी।

“हर पेट्रोल पंप पर एथेनॉल की मात्रा लिखना अनिवार्य करे सरकार”

ईंधन की गुणवत्ता को लेकर उठ रहे सवालों के बीच रेशम सिंह अनमोल ने सरकार के सामने एक बड़ी मांग रखी है। उन्होंने कहा कि जब भी कोई वाहन मालिक पेट्रोल पंप पर जाकर पूछता है कि पेट्रोल में एथेनॉल का अनुपात कितना है, तो कर्मचारी अलग-अलग आंकड़े बताते हैं—कोई 5 फीसदी तो कोई 8 फीसदी बताता है।

सिंगर ने अपील की कि सरकार को हर पेट्रोल पंप पर एक नोटिस बोर्ड लगाना अनिवार्य करना चाहिए, जिस पर साफ-साफ लिखा हो कि वहां मिल रहे पेट्रोल में कितने प्रतिशत एथेनॉल मिलाया गया है। उनका कहना है कि इस अनिश्चितता की वजह से आज देश का आम वाहन चालक बेहद परेशान है।

बाढ़ में रेंज रोवर गंवाई, फिर शौक से खरीदी थी 1.55 करोड़ की डिफेंडर

इस पूरे वाकये पर सिंगर के बड़े भाई और नंबरदार डॉ. निर्मल सिंह नकटपुर ने भी अहम जानकारियां साझा की हैं। उन्होंने बताया कि रेशम अनमोल के पास पहले ‘रेंज रोवर स्पोर्ट्स’ गाड़ी थी। साल 2025 में जब पंजाब में भीषण बाढ़ आई थी, उस दौरान राहत सामग्री पहुंचाते समय उनकी गाड़ी पहले पेड़ की टहनी से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई और फिर बाढ़ के तेज पानी में बह गई।

इसके बाद 7 नवंबर 2025 को रेशम ने करीब 1.55 करोड़ रुपये खर्च करके सफेद रंग की ‘डिफेंडर-110’ खरीदी थी। 27 मई 2026 को जब वह अपने एक शो के सिलसिले में निकल रहे थे, तभी यह नई-नवेली गाड़ी रास्ते में बंद हो गई। कंपनी के कहने पर गाड़ी को चंडीगढ़ स्थित दादा मोटर्स ले जाया गया, जहां उसका फ्यूल पंप बदलना पड़ा। इसके बाद जब वे छात्रों के आंदोलन में हिस्सा लेने दिल्ली जा रहे थे, तब पेट्रोल न मिलने पर वीडियो शूट किया गया जो देखते ही देखते वायरल हो गया।

यह भी पढ़ें– Faridabad News: फरीदाबाद में स्पा सेंटर और होटल पर पुलिस की बड़ी रेड, कई युवक-युवतियां हिरासत में

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

अंबाला की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।