September 19, 2026

Bahadurgarh News: आधार अपडेट कराने में छूट रहे पसीने, बहादुरगढ़ डाकघर में सुबह से लग रही लंबी कतारें

0
Bahadurgarh News: आधार अपडेट कराने में छूट रहे पसीने, बहादुरगढ़ डाकघर में सुबह से लग रही लंबी कतारें

आधार अपडेट कराने में छूट रहे पसीने, बहादुरगढ़ डाकघर में सुबह से लग रही लंबी कतारें

Bahadurgarh News: औद्योगिक नगरी बहादुरगढ़ में इन दिनों आधार कार्ड में संशोधन या बायोमेट्रिक अपडेट कराना किसी अग्निपरीक्षा से कम साबित नहीं हो रहा है। शहर और आसपास के ग्रामीण इलाकों के अन्य आधार केंद्र बंद पड़े हैं और कॉमन सर्विस सेंटरों (CSC) पर भी आधार सुधार की सेवा ठप्प है। नतीजा यह है कि पूरे इलाके का दबाव झज्जर रोड स्थित मुख्य डाकघर पर आ गया है। स्थिति यह है कि डाकघर खुलने के निर्धारित समय से घंटों पहले ही लोग लाइन में खड़े हो जाते हैं।

उमस और गर्मी में बेहाल बुजुर्ग व महिलाएं, टोकन सिस्टम न होने से अव्यवस्था

डाकघर में आधार से जुड़ा कामकाज सुबह 10 बजे शुरू होकर शाम साढ़े चार बजे तक ही सीमित रहता है। रोजाना सैकड़ों की संख्या में पहुंच रहे आवेदकों के कारण दोपहर होते-होते स्थिति बेकाबू हो जाती है। उमस भरी गर्मी में घंटों इंतजार करने के बाद भी दर्जनों लोगों को बिना काम कराए बैरंग लौटना पड़ रहा है। नौकरीपेशा लोग छुट्टी लेकर चक्कर काट रहे हैं, तो वहीं बुजुर्गों और छोटे बच्चों के साथ पहुंची महिलाओं की सुध लेने वाला कोई नहीं है। कई स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यहां व्यवस्था पारदर्शी नहीं है और जान-पहचान वालों का काम बिना कतार के किया जा रहा है।

अतिरिक्त काउंटर खोलने और बंद पड़े केंद्र चालू करने की मांग

व्यवस्था से आहत स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन और डाक विभाग से तुरंत प्रभाव से टोकन व्यवस्था लागू करने की मांग की है, ताकि लोगों को दिनभर कतार में खड़ा न रहना पड़े। इसके साथ ही निवासियों ने मांग उठाई है कि जब तक शहर के अन्य आधार केंद्रों को दोबारा शुरू नहीं किया जाता, तब तक मुख्य डाकघर में आधार काउंटरों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

यह भी पढ़ें– भिवानी में पति की प्रताड़ना से तंग आकर 2 बच्चों की मां ने की खुदकुशी, केस दर्ज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed