Breaking News
Dhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमBhiwani News: भिवानी में निगाना फीडर टूटने से 150 किल्ले धान की फसल जलमग्न, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़Narnaul News: जिले के 52 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित, करीब 45 हजार विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारीNangal Chaudhary News: नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरा खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारी, किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मिला नया समय, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को रहेगा अवकाशन्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से रौंदा, टी-20 में कीवियों के खिलाफ टीम इंडिया की सबसे बड़ी हारDhanteras Money Transaction Rules: धनतेरस पर पैसों का लेनदेन शुभ या अशुभ? जानिए क्या कहते हैं ज्योतिष के नियमBhiwani News: भिवानी में निगाना फीडर टूटने से 150 किल्ले धान की फसल जलमग्न, किसानों पर टूटा दुखों का पहाड़Narnaul News: जिले के 52 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत जागरूकता शिविर आयोजित, करीब 45 हजार विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और सुरक्षा कानूनों की दी गई जानकारीNangal Chaudhary News: नांगल चौधरी अनाज मंडी में बाजरा खरीद के लिए संशोधित शेड्यूल जारी, किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए मिला नया समय, 31 अक्टूबर और 1 नवंबर को रहेगा अवकाशन्यूजीलैंड ने भारत को 87 रन से रौंदा, टी-20 में कीवियों के खिलाफ टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार

Faridabad News: फरीदाबाद में मौत बनकर गिरा जर्जर छज्जा, सोहना टी-पॉइंट पर खड़े बिहार के दो मजदूरों की गई जान

Faridabad News: फरीदाबाद में मौत बनकर गिरा जर्जर छज्जा, सोहना टी-पॉइंट पर खड़े बिहार के दो मजदूरों की गई जान

बारिश से कमजोर हुई दुकान की छत ढही, मलबे से निकालकर अस्पताल पहुंचे पर नहीं बचे युवक

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Faridabad News: औद्योगिक नगरी फरीदाबाद के बल्लभगढ़ इलाके से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। बुधवार की सुबह चावला कॉलोनी हाईवे के पास स्थित सोहना टी-पॉइंट पर उस समय चीख-पुकार मच गई, जब एक बंद पड़ी दुकान की कंक्रीट की छत (छज्जा) अचानक भरभराकर नीचे आ गिरी। हादसा सुबह करीब 10 बजे का बताया जा रहा है।

गनीमत यह थी कि दुकान का शटर गिरा हुआ था, जिससे अंदर कोई मौजूद नहीं था, लेकिन बाहर खड़े दो राहगीर इसकी सीधी चपेट में आ गए और भारी-भरकम मलबे के नीचे दब गए।

विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने दिखाई मुस्तैदी, अस्पताल में तोड़ा दम

0धमाके की आवाज सुनते ही आसपास के दुकानदार और राहगीर तुरंत मौके की तरफ दौड़े। धूल का गुबार छंटते ही लोगों ने बिना वक्त गंवाए अपने हाथों से मलबा हटाना शुरू किया और नीचे दबे दोनों युवकों को बाहर निकाला।

आनन-फानन में पीसीआर और एम्बुलेंस की मदद से दोनों को नजदीकी अस्पताल के क्रेडेंशियल ट्रॉमा सेंटर भिजवाया गया। हालांकि, सिर और छाती में आई गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद दोनों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

बिहार से आकर जीवन नगर में रह रहे थे दोनों युवक

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, यह दुकान अहिरवाड़ा के रहने वाले राहुल की है, जहां पेप्सी, चाय और रोजमर्रा का सामान बिकता था। पिछले तीन दिनों से यह दुकान किन्हीं कारणों से बंद चल रही थी।

हादसे का शिकार हुए युवकों की पहचान अमरजीत और संतोष के रूप में हुई है। ये दोनों मूल रूप से बिहार के रहने वाले थे और रोजी-रोटी की तलाश में बल्लभगढ़ आए थे। फिलहाल दोनों जीवन नगर इलाके में किराए का कमरा लेकर रह रहे थे और यहीं मजदूरी करते थे।

बारिश ने कमजोर की जर्जर दीवारें, जांच में जुटी पुलिस

मामले की सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी उमेश कुमार पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। थाना प्रभारी ने बताया कि शुरुआती तफ्तीश और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों से साफ हुआ है कि हाल के दिनों में हुई लगातार बारिश के कारण पुराना ढांचा पूरी तरह सीलन खा चुका था।

जर्जर हो चुका छज्जा भारी दबाव नहीं झेल पाया और अचानक गिर गया। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया है और उनके परिजनों को सूचित कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– Hydrogen Train: 140 KM की रफ्तार और 2638 यात्रियों की क्षमता, जानें भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन की खूबियां

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

फरीदाबाद की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।