Narnaul News: जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की चेयरपर्सन डॉ. रितु वाई.के. बहल के दिशानिर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी के मार्गदर्शन में 30 अक्टूबर को जिले के 52 स्कूलों में ‘सुरक्षित बचपन अभियान’ के तहत बाल सुरक्षा जागरूकता शिविरों का आयोजन किया।
इस अभियान के जरिए लगभग 45 हजार विद्यार्थियों को बाल अधिकारों और सुरक्षा कानूनों के प्रति जागरूक किया गया।
अभियान के तहत विभिन्न न्यायिक अधिकारियों ने अलग-अलग विद्यालयों की प्रार्थना सभा में पहुंचकर विद्यार्थियों को जागरूक किया।
अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश, नारनौल नितिन राज ने आरपीएस पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल सुराना में विद्यार्थियों को जागरूक किया।
सिविल जज (सिनीयर डीवीजन नारनौल) जतिन गुजराल ने भारती पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारनौल में विद्यार्थियों को जागरूक किया।
मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, नारनौल विक्रम जीत सिंह ने हरियाणा पब्लिक स्कूल नारनौल में शिरकत कर विद्यार्थियों को जागरूक किया।
सिविल जज (जूनियर डिवीजन) आदित्य सिंह यादव ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाछौद में विद्यार्थियों को संबोधित किया। इसी कड़ी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नीलम कुमारी ने श्री कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल भूंगारका में विद्यार्थियों को संबोधित किया।
उन्होंने मॉर्निंग असेंबली के दौरान विद्यार्थियों को (बाल यौन अपराध संरक्षण अधिनियम, 2012), ‘गुड टच और बैड टच’, बाल सुरक्षा तथा बाल विवाह प्रतिषेध के बारे में विस्तार से समझाया।
विद्यालय में विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए क्विज प्रतियोगिता एवं किट्स प्रतियोगिता का भी आयोजन किया। इन गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को बाल सुरक्षा, उनके अधिकारों तथा सुरक्षित वातावरण के महत्व के बारे में जागरूक किया।
सत्र के दौरान उन्होंने बच्चों को आपात स्थिति में सहायता के लिए नालसा हेल्पलाइन नंबर 15100, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल हेल्पलाइन नंबर 01282-250322 व चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में जानकारी दी।सभी कार्यक्रमों में संबंधित विद्यालयों के प्राचार्य, शिक्षक एवं स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

