Breaking News
Narnaul News: नारनौल में एसबीआई बैंक ने दिवंगत खाताधारक के परिवार को सौंपा 1 करोड़ रुपये का बीमा चेकICAI CA Foundation Result: साधारण परिवार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन परीक्षा में हिसार की कंशिका बनीं ऑल इंडिया टॉपरUIDAI Aadhaar Offline Verification: आधार की फोटोकॉपी रखने के झंझट से मिलेगी मुक्ति, UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा ऑफलाइन सत्यापन नेटवर्क सेBhiwani Girl Missing: भिवानी से कॉलेज गई 21 वर्षीय युवती लापता, परिजनों में मचा कोहरामपट्टी सीट पर लालजीत सिंह भुल्लर के समर्थन में उतरे AAP नेता, केजरीवाल और भगवंत मान से की मांगNarnaul News: नारनौल में एसबीआई बैंक ने दिवंगत खाताधारक के परिवार को सौंपा 1 करोड़ रुपये का बीमा चेकICAI CA Foundation Result: साधारण परिवार की बेटी का कमाल, सीए फाउंडेशन परीक्षा में हिसार की कंशिका बनीं ऑल इंडिया टॉपरUIDAI Aadhaar Offline Verification: आधार की फोटोकॉपी रखने के झंझट से मिलेगी मुक्ति, UIDAI ने 300 संस्थाओं को जोड़ा ऑफलाइन सत्यापन नेटवर्क सेBhiwani Girl Missing: भिवानी से कॉलेज गई 21 वर्षीय युवती लापता, परिजनों में मचा कोहरामपट्टी सीट पर लालजीत सिंह भुल्लर के समर्थन में उतरे AAP नेता, केजरीवाल और भगवंत मान से की मांग

स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित

Bharat Scouts and Guides स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला उत्तराखंड का प्रतिनिधिमंडल, स्कार्फ पहनाकर किया सम्मानित

स्काउट एवं गाइड स्थापना दिवस पर सीएम धामी से मिला प्रतिनिधिमंडल

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
VVinita Kohli

Bharat Scouts and Guides: भारत स्काउट एवं गाइड के स्थापना दिवस पर शनिवार को उत्तराखंड के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को संस्था का स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही स्थापना दिवस का फ्लैग स्टीकर भी लगाया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संस्था से जुड़े सभी पदाधिकारियों, स्काउट्स और गाइड्स को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि स्काउट एवं गाइड युवाओं में अनुशासन, सेवा भावना, आत्मनिर्भरता और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में अहम भूमिका निभाता है। संस्था के माध्यम से युवाओं को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक होने और जरूरत के समय लोगों की मदद करने की प्रेरणा मिलती है।

मुख्यमंत्री ने आपदा प्रबंधन, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में भारत स्काउट एवं गाइड की ओर से किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि युवाओं को सेवा और समर्पण के भाव से जोड़ने के साथ-साथ उन्हें विपरीत परिस्थितियों में जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार करना भी संस्था के काम का अहम हिस्सा है।

विज्ञापन

7 नवंबर 1950 को हुआ था संस्था का गठन

इस मौके पर संस्था के प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला ने मुख्यमंत्री को भारत स्काउट एवं गाइड की गतिविधियों और उत्तराखंड में चलाए जा रहे कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भारत स्काउट एवं गाइड का गठन 7 नवंबर 1950 को हुआ था। स्थापना दिवस के अवसर पर संस्था की ओर से युवाओं को सेवा, अनुशासन और सामाजिक जिम्मेदारी से जोड़ने के प्रयासों की जानकारी भी साझा की गई। रविन्द्र मोहन काला ने उत्तराखंड में संचालित हैम रेडियो पायलट प्रोजेक्ट के बारे में भी बताया। इसके साथ ही युवा आपदा मित्र कार्यक्रम के तहत स्वयंसेवकों को दिए जा रहे आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण की जानकारी दी। इस प्रशिक्षण के जरिए स्वयंसेवकों को आपदा के समय जरूरी जिम्मेदारियां निभाने के लिए तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान अपर प्रादेशिक मुख्य आयुक्त बंदना गर्ब्याल, प्रादेशिक सचिव रविन्द्र मोहन काला, प्रादेशिक वित्त समिति के सदस्य जे.पी. काला, प्रादेशिक संगठन आयुक्त अंजलि चन्दोला, प्रशासनिक अधिकारी अरुण राय और सहायक प्रादेशिक प्रशिक्षण आयुक्त राहुल प्रसाद रतूड़ी मौजूद रहे। इनके अलावा गाइड योजना और इशा ठाकुर भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थीं।

Click Here👉पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों की ताज़ा खबरों और अपडेट्स से जुड़े रहने के लिए आप हमारे व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन कर सकते हैं। ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
Google पर जगमार्ग को पसंदीदा सोर्स के तौर पर जोड़ें
विज्ञापन

देहरादून की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।