Breaking News
School Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्मानाSchool Children Refreshment Issue: पंचकूला में CM के कार्यक्रम में बिगड़ी व्यवस्था, भूखे पेट बैठे रहे स्कूली बच्चे, बीच में छोड़ना पड़ा नाटकRashifal Update: 31 अक्टूबर राशिफल शनि देव की कृपा से संवरेंगे इन राशि वालों के करियर और कारोबार के रास्तेEngineer Becomes Sadhu Gangotri: लाखों का पैकेज छोड़ पहाड़ों में रह रहे पूर्व इंजीनियर, पूर्व बॉस ने पूछा- क्या पागल हो गए हो?Neeraj Yadav Suicide Case: एशियन गेम्स चैंपियन नीरज यादव सुसाइड केस में नया मोड़, शादी की सच्चाई पता चलने पर महिला मित्र ने तोड़ा था रिश्ताNangal Chaudhary News: फोरेस्ट विभाग ने दौंखेरा माईंस का औचक निरीक्षण कर पौधों के नुकसान का लिया जायजा, संचालक पर लगाया जुर्माना

Bhiwani News: भिवानी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मजदूर और उसकी गर्भवती पत्नी को लाठियों से पीटा

Bhiwani News: भिवानी में छेड़छाड़ का विरोध करने पर मजदूर और उसकी गर्भवती पत्नी को लाठियों से पीटा

पत्नी से अश्लील हरकत का उलाहना देना पड़ा भारी, भिवानी में 6 लोगों ने युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
AAmandeep Singh

Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी में एक मजदूर परिवार पर टूट पड़े दबंगों ने बर्बरता की सारी हदें पार कर दीं। भिवानी की एक मिल में मजदूरी करने वाले ग्रामीण और उसकी गर्भवती पत्नी को पड़ोसियों ने महज इसलिए लाठी-डंडों से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया क्योंकि उसने अपनी पत्नी के साथ हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया था।

घटना के बाद से ही इलाके में सनसनी फैली हुई है। गंभीर रूप से घायल पीड़ित को प्राथमिक इलाज के बाद रोहतक पीजीआई रेफर करना पड़ा, जहां वह जिंदगी और मौत के बीच झूलता रहा।

विज्ञापन

पति की गैरमौजूदगी में महिला को करता था परेशान

पीड़ित पति ने भिवानी के सदर थाने में दी अपनी शिकायत में पूरी आपबीती सुनाई है। उसने बताया कि वह 13 जुलाई को छुट्टी होने के कारण बैंक के काम से भिवानी शहर गया हुआ था।

घर पर उसकी गर्भवती पत्नी और दो साल का मासूम बेटा अकेले थे। आरोप है कि पड़ोस का ही रहने वाला एक युवक मौके का फायदा उठाकर उसकी पत्नी के साथ अश्लील हरकतें करने लगा। सामाजिक लोक-लाज के डर से पीड़ित परिवार ने शुरुआत में पुलिस में जाने के बजाय मामले को आपसी बातचीत से सुलझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी की हरकतें बंद नहीं हुईं।

उलाहना देने पहुंचे पति को घेरा, घर में घुसकर बरसाईं लाठियां

जब पीड़ित ने इस बात का विरोध किया और आरोपी युवक के घर जाकर उसकी हरकतों का उलाहना दिया, तो आरोपी उल्टा गाली-गलौज और हाथापाई पर उतर आया। पीड़ित किसी तरह वहां से बचकर अपने घर लौटा, लेकिन कुछ ही देर में आरोपी अपने परिवार के करीब आधे दर्जन लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर उसके घर में जबरन घुस आया।

दबंगों ने मजदूर को बेरहमी से पीटना शुरू कर दिया। बीच-बचाव करने आई उसकी गर्भवती पत्नी को भी नहीं बख्शा गया, उसके साथ भी मारपीट की गई और घसीटकर कमरे में बंद कर दिया गया।

मरा समझकर भागे आरोपी, रोहतक पीजीआई में चला इलाज

आरोपी मजदूर को खून से लथपथ और मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। बाद में पीड़ित के बड़े भाई ने जब उसे इस हालत में देखा तो तुरंत भिवानी के नागरिक अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई (PGIMS) रेफर कर दिया, जहां करीब एक हफ्ते तक उसका इलाज चला। अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद पीड़ित ने भिवानी सदर थाने पहुंचकर नामजद शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित परिवार ने आरोपियों से जान का खतरा जताते हुए सख्त कार्रवाई की गुहार लगाई है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें– Narnaul News: महेंद्रगढ़ के नारनौल में दर्दनाक रेल हादसा, तड़के मालगाड़ी की चपेट में आया 30 वर्षीय युवक

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।