Breaking News
मानसा में नशे से एक और मौत के बाद परिवार-ग्रामीणों ने शव रखकर किया धरना प्रदर्शन; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़पBhiwani fire news: भिवानी में नया बाजार के फर्नीचर शोरूम में लगी आग, 13 गाड़ियों ने 6 घंटे में पाया काबूNarnaul News: आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल बना निशुल्क मेहंदी कार्यक्रमचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच हाथापाई; हॉस्टल में पंखे को लेकर विवाद, देर रात पहुंची पुलिसUber cab driver harassment: उबर कैब ड्राइवर की गुंडागर्दी, एयरपोर्ट से आई युवती को बनाया बंधक, घर में घुसने की कोशिशमानसा में नशे से एक और मौत के बाद परिवार-ग्रामीणों ने शव रखकर किया धरना प्रदर्शन; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़पBhiwani fire news: भिवानी में नया बाजार के फर्नीचर शोरूम में लगी आग, 13 गाड़ियों ने 6 घंटे में पाया काबूNarnaul News: आत्मनिर्भरता, स्वावलंबन, महिला सशक्तिकरण और सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल बना निशुल्क मेहंदी कार्यक्रमचंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच हाथापाई; हॉस्टल में पंखे को लेकर विवाद, देर रात पहुंची पुलिसUber cab driver harassment: उबर कैब ड्राइवर की गुंडागर्दी, एयरपोर्ट से आई युवती को बनाया बंधक, घर में घुसने की कोशिश

Bhiwani Traffic Police: भिवानी में पटाखा बुलेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 26,500 रुपये का चालान काट बाइक की जब्त

Bhiwani Traffic Police: भिवानी में पटाखा बुलेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 26,500 रुपये का चालान काट बाइक की जब्त

भिवानी में पटाखा बुलेट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 26,500 रुपये का चालान काट बाइक की जब्त

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Bhiwani Traffic Police: हरियाणा के भिवानी जिले में ट्रैफिक पुलिस ने सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले और मॉडिफाइड साइलेंसर से पटाखे फोड़ने वाले बुलेट चालकों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। भिवानी पुलिस ने नियम तोड़कर फर्राटा भर रहे एक बुलेट सवार पर कड़ी कार्रवाई करते हुए न सिर्फ मोटरसाइकिल को मौके पर ही जब्त (इम्पाउंड) कर लिया, बल्कि 26,500 रुपये का भारी-भरकम चालान भी थमा दिया। पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से शहर के मनचले बुलेट चालकों में हड़कंप मच गया है।

हांसी गेट पर चेकिंग के दौरान हत्थे चढ़ा बुलेट सवार

विज्ञापन

मामले की जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस एसएचओ सुनील कुमार ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक के सख्त निर्देशों के तहत शहर में यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों पर लगातार नजर रखी जा रही है। इसी कड़ी में पुलिस टीम हांसी गेट के समीप नाकेबंदी कर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। तभी एक तेज रफ्तार बुलेट साइलेंसर से पटाखे छोड़ते हुए वहां से गुजरी। पुलिसकर्मियों ने तुरंत उसे रोक लिया। जब चालक से वाहन के कागजात मांगे गए, तो वह एक भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।

नंबर प्लेट पर लिखा था ‘ठिकाना राजपुताना’

जांच के दौरान पुलिस को बुलेट में कई गंभीर खामियां और नियम उल्लंघन देखने को मिले। चालक ने न तो हेलमेट पहना हुआ था और न ही बाइक पर वैध नंबर प्लेट लगी थी। नंबर की जगह प्लेट पर ‘ठिकाना राजपुताना’ लिखा हुआ था, जो मोटर वाहन अधिनियम का सीधा उल्लंघन है। कागजात न होने, बिना हेलमेट ड्राइविंग, साइलेंसर मॉडिफिकेशन और फैंसी नंबर प्लेट लगाने जैसे गंभीर उल्लंघनों के तहत पुलिस ने कुल 26,500 रुपये का चालान काटकर बुलेट को इम्पाउंड कर थाना परिसर में खड़ा करवा दिया।

साइलेंसर बदलने वाले मिस्त्रियों पर भी गिरेगी गाज

एसएचओ सुनील कुमार ने वाहन चालकों को सख्त हिदायत देते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों से खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल पटाखा बुलेट चलाने वालों पर ही नहीं, बल्कि अवैध रूप से साइलेंसर बदलकर पटाखा आवाज सेट करने वाले ऑटो मिस्त्रियों और मैकेनिकों के खिलाफ भी कानूनी शिकंजा कसा जाएगा। पुलिस प्रशासन का साफ कहना है कि शांति भंग करने और नियमों को ठेंगा दिखाने वालों के खिलाफ यह विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुग्राम समेत 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।