Breaking News
Mahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीतीMahendragarh News: रामायण केवल धार्मिक ग्रंथ नहीं, बल्कि कर्तव्यनिष्ठा और विनम्रता का पाठ है- डॉ सुरेंद्रKarnal Aman Murder Case: करनाल अमन हत्याकांड में बड़ा अपडेट, सीआईए-3 ने तीसरे आरोपी कृष को दबोचा, 3 दिन का पुलिस रिमांडKurukshetra News: हरियाणा के 60 साल पूरे होने पर कुरुक्षेत्र में बड़ा जश्न, 1 नवंबर को मुख्य अतिथि होंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूNangal Chaudhary News: दौंखेरा के पहाड़ पर साढे चार एकड़ की लीज लेकर 15 एकड़ में खनन के आरोप, माईंस की पैमाइश करके राजस्व नुकसान भरपाई की कवायद199 रन का लक्ष्य 40 गेंद पहले हासिल, भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज जीती

Bhiwani News: भिवानी में 4 दिन से लापता 7 साल के मासूम का जोहड़ में मिला शव, गांव में पसरा सन्नाटा

Bhiwani News: भिवानी में 4 दिन से लापता 7 साल के मासूम का जोहड़ में मिला शव, गांव में पसरा सन्नाटा

भिवानी में 4 दिन से लापता 7 साल के मासूम का जोहड़ में मिला शव, गांव में पसरा सन्नाटा

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Bhiwani News: हरियाणा के भिवानी जिले के गांव मुंढाल खुर्द से एक दिल दहला देने वाली और दुखद खबर सामने आई है। पिछले चार दिनों से रहस्यमयी परिस्थितियों में लापता 7 वर्षीय मासूम बच्चे सचिन का शव मंगलवार सुबह गांव के ही जोहड़ से बरामद हुआ। 23 अक्टूबर की शाम से गायब मासूम की परिजन और पुलिस लगातार तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पा रहा था। मंगलवार सुबह जोहड़ में शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे गांव में मातम और हड़कंप का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

खेलने निकला था मासूम, फिर नहीं लौटा घर

विज्ञापन

मृतक बच्चे की पहचान गांव मुंढाल खुर्द निवासी करीब 7 वर्षीय सचिन के रूप में हुई है। सचिन के दादा वजीर ने बताया कि उसका पिता शमशेर स्वयं दिव्यांग है और उसके दो बेटे हैं। 23 अक्टूबर की शाम करीब 7 साल का सचिन घर से खेलने के लिए निकला था। जब काफी देर तक वह वापस नहीं लौटा, तो परिजनों को चिंता हुई। परिवारवालों और ग्रामीणों ने गांव व आसपास के तमाम इलाकों में सचिन की तलाश की, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। आखिरकार थक-हारकर परिजनों ने पुलिस में बच्चे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी।

कुत्ते की हलचल से हुआ खुलासा, ग्रामीणों ने निकाला शव

बच्चे के दादा ने बताया कि मंगलवार सुबह गांव के कुछ लोगों ने जोहड़ के किनारे एक कुत्ते को लगातार भोंकते और कुछ सूंघते हुए देखा। ग्रामीणों को किसी अनहोनी का शक हुआ तो वे पास गए, जहां पानी के किनारे बच्चे का शव दिखाई पड़ा। देखते ही देखते मौके पर ग्रामीणों और गांव के सरपंच का हुजूम जुट गया। ग्रामीणों की मदद से मासूम के शव को पानी से बाहर निकाला गया और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होगी मौत की वजह

घटना की जानकारी मिलते ही मुंढाल चौकी इंचार्ज दीपक पुलिस बल और फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। चौकी प्रभारी दीपक ने बताया कि प्राथमिक दृष्टि से देखने पर बच्चे के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या चोट के कोई स्पष्ट निशान नजर नहीं आए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिवानी के नागरिक अस्पताल भिजवा दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों—जैसे डूबने से मौत हुई है या इसके पीछे कोई अन्य साजिश है—का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस हर पहलू से मामले की गहनता से तफ्तीश कर रही है।

यह भी पढ़ें– करनाल के गांव में घोड़ी चराने गए युवक पर लोहे की रॉड से हमला, तोड़े दोनों हाथ-पैर

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।