Breaking News
जियो की शानदार लिस्टिंग पर भावुक हुए मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी बोले- जियो को देश की जनता ने बनायाNarnaul News: सुषमा स्वराज शक्ति केंद्र पर नारनौल मंडल प्रभारी भवानी सिंह राजपूत ने किया प्रवास, बूथ मजबूती पर दिया जोरYamunanagar news: यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग का बड़ा एक्शन, बिकानेर मिष्ठान भंडार पर छापा, छेना टोस्ट और खोया के सैंपल जब्तNarnaul News: हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा 29 अक्टूबर को नारनौल में, विप्र समाज के लोगों से करेंगे संवादमानसा में नशे से एक और मौत के बाद परिवार-ग्रामीणों ने शव रखकर किया धरना प्रदर्शन; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़पजियो की शानदार लिस्टिंग पर भावुक हुए मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी बोले- जियो को देश की जनता ने बनायाNarnaul News: सुषमा स्वराज शक्ति केंद्र पर नारनौल मंडल प्रभारी भवानी सिंह राजपूत ने किया प्रवास, बूथ मजबूती पर दिया जोरYamunanagar news: यमुनानगर में सीएम फ्लाइंग का बड़ा एक्शन, बिकानेर मिष्ठान भंडार पर छापा, छेना टोस्ट और खोया के सैंपल जब्तNarnaul News: हरियाणा विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष कुलदीप शर्मा 29 अक्टूबर को नारनौल में, विप्र समाज के लोगों से करेंगे संवादमानसा में नशे से एक और मौत के बाद परिवार-ग्रामीणों ने शव रखकर किया धरना प्रदर्शन; पुलिस-प्रदर्शनकारियों में झड़प

Uber cab driver harassment: उबर कैब ड्राइवर की गुंडागर्दी, एयरपोर्ट से आई युवती को बनाया बंधक, घर में घुसने की कोशिश

Uber cab driver harassment: उबर कैब ड्राइवर की गुंडागर्दी, एयरपोर्ट से आई युवती को बनाया बंधक, घर में घुसने की कोशिश

उबर कैब ड्राइवर की गुंडागर्दी, एयरपोर्ट से आई युवती को बनाया बंधक, घर में घुसने की कोशिश

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Uber cab driver harassment: देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे मिलेनियम सिटी गुरुग्राम में कैब यात्रियों की सुरक्षा पर एक बार फिर बड़ा सवालिया निशान लग गया है। दिल्ली एयरपोर्ट से कैब बुक करके गुड़गांव लौट रही एक युवती को उबर ड्राइवर द्वारा अवैध वसूली के चक्कर में बंधक बनाने और डराने-धमकाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी ड्राइवर ने ऐप में तय किराए से दोगुने से ज्यादा पैसे ऐंठने के लिए युवती को प्रताड़ित किया। हद तो तब हो गई जब घर पहुंचने पर आरोपी ने युवती का पीछा किया और घर के दरवाजे पर हंगामा करते हुए जबरन अंदर घुसने की कोशिश की।

एयरपोर्ट से गुड़गांव का सफर बना खौफनाक अनुभव

विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, यह पूरी घटना तड़के करीब सवा चार बजे की है। पीड़िता ने दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 से गुड़गांव आने के लिए उबर कैब बुक की थी, जिसके लिए मोबाइल ऐप पर 625 रुपये किराया तय हुआ था। महज 20 मिनट का सफर तय कर जब कैब गुड़गांव पहुंची, तो खेल बदल गया। ड्राइवर ने ऐप का किराया दरकिनार करते हुए 1479 रुपये देने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जब युवती ने निर्धारित किराए से ज्यादा पैसे देने से इनकार किया, तो ड्राइवर भड़क गया और किसी अन्य राइड शेयरिंग ऐप का स्क्रीनशॉट दिखाकर धमकाने लगा।

गाड़ी लॉक कर किया प्रताड़ित, घर के दरवाजे पर काटा हंगामा

युवती ने जब कैब से अपना सामान उतारना चाहा, तो आरोपी ने गाड़ी के दरवाजे लॉक कर दिए और उसे बंधक बना लिया। युवती का आरोप है कि ड्राइवर ने उसके साथ बदसलूकी की, बाजू पकड़ी और अगली सीट की खिड़की से धक्का दिया। भारी मानसिक प्रताड़ना और डर के माहौल के बीच मजबूरन युवती को ड्राइवर की मांग के अनुसार भुगतान करना पड़ा। किसी तरह जब वह बचकर अपने घर के अंदर जाने लगी, तो सनकी ड्राइवर ने गाड़ी से उतरकर उसके घर का दरवाजा पीटना शुरू कर दिया और जबरन घर के अंदर घुसने का प्रयास किया।

उबर ने अकाउंट किया ब्लॉक, पुलिस जांच में जुटी

इस खौफनाक अनुभव के बाद युवती ने उबर ऐप के जरिए कस्टमर केयर और अधिकारियों तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन कोई ठोस मदद नहीं मिली। आखिरकार उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपनी आपबीती और आपबीती का वीडियो साझा किया, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया। बढ़ते दबाव के बाद उबर कंपनी ने औपचारिकता निभाते हुए आरोपी ड्राइवर का अकाउंट ब्लॉक कर दिया है। वहीं, सोशल मीडिया पर मामला संज्ञान में आते ही गुरुग्राम पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता से संपर्क साधा जा रहा है और उसके औपचारिक बयान दर्ज कर आरोपी ड्राइवर के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुग्राम समेत 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

गुरुग्राम की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।