Breaking News
Karnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तारठंड के चलते पंजाब के 19 हजार से ज्यादा स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएंNuh ACB raid: नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तारपंचकूला में साइबर ठगी का मामला, फर्जी ऐप डाउनलोड होने के बाद एयरफोर्स जवान को ₹2.32 लाख का नुकसानजियो की शानदार लिस्टिंग पर भावुक हुए मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी बोले- जियो को देश की जनता ने बनायाKarnal police attack: करनाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, युवतियों से विवाद शांत कराने पहुंचे SPO की तोड़ी नाक, आरोपी गिरफ्तारठंड के चलते पंजाब के 19 हजार से ज्यादा स्कूलों की टाइमिंग बदली, जानें कब से कब तक लगेंगी कक्षाएंNuh ACB raid: नूंह में ACB का बड़ा एक्शन, नल्हड़ मेडिकल कॉलेज का सहायक 22 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तारपंचकूला में साइबर ठगी का मामला, फर्जी ऐप डाउनलोड होने के बाद एयरफोर्स जवान को ₹2.32 लाख का नुकसानजियो की शानदार लिस्टिंग पर भावुक हुए मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी बोले- जियो को देश की जनता ने बनाया

Bhiwani fire news: भिवानी में नया बाजार के फर्नीचर शोरूम में लगी आग, 13 गाड़ियों ने 6 घंटे में पाया काबू

Bhiwani fire news: भिवानी में नया बाजार के फर्नीचर शोरूम में लगी आग, 13 गाड़ियों ने 6 घंटे में पाया काबू

भिवानी में नया बाजार के फर्नीचर शोरूम में लगी आग, 13 गाड़ियों ने 6 घंटे में पाया काबू

AI Quick Summary

Want to save time? Let our AI read the article and give you 3 quick bullet points.

Listen to this article
AUDIO VERSION
GGaganpreet Kaur

Bhiwani fire news: हरियाणा के भिवानी जिले के मुख्य व्यावसायिक क्षेत्र नया बाजार में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया। यहां हांसी गेट और फूलों वाले चौक के बीच स्थित एक नामचीन फर्नीचर शोरूम और उसके विशाल गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई। रात करीब दो बजे लगी इस आग ने चंद मिनटों में ही पूरी इमारत को अपनी आगोश में ले लिया। गोदाम के भीतर रखी भारी मात्रा में लकड़ी, प्लाईबोर्ड और फोम के कारण आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को सामान संभालने तक का मौका नहीं मिला। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय इमारत में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि होने से टल गई।

पड़ोसियों के फोन से हुआ आग का खुलासा

विज्ञापन

शोरूम मालिक रोहित ने आपबीती बताते हुए कहा कि मंगलवार तड़के करीब पौने दो बजे पड़ोसियों ने उन्हें फोन पर सूचना दी कि उनके गोदाम से धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें उठ रही हैं। खबर मिलते ही रोहित ने तुरंत डायल-112 और फायर ब्रिगेड को सूचित किया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग का अमला हरकत में आया और कुछ ही मिनटों में पहली फायर टेंडर की गाड़ी मौके पर पहुंच गई। हालांकि, गोदाम के अंदर ज्वलनशील साजो-सामान का भारी स्टॉक होने से आग ने विकराल रूप ले लिया था, जिससे पूरी बिल्डिंग खंडहर में तब्दील होने लगी।

संकरी गली बनी रोड़ा, 100 मीटर लंबे पाइप से बुझाई आग

आग पर काबू पाने के दौरान दमकल कर्मियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मौके पर तैनात फायर ऑपरेटर भूपेंद्र सिंह ने बताया कि घटनास्थल तक जाने वाला रास्ता बेहद संकरा था, जिसकी वजह से दमकल की बड़ी गाड़ियां सीधे गोदाम के मुहाने तक नहीं पहुंच पा रही थीं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दमकलकर्मियों ने मुख्य सड़क पर गाड़ियां खड़ी कर करीब 100 मीटर की दूरी तक दो से तीन बड़े हौज पाइप बिछाए और पानी की बौछारें शुरू कीं।

13 दमकल गाड़ियों ने 6 घंटे में पाया काबू

आग की भयावहता को देखते हुए भिवानी और आसपास के केंद्रों से एक-एक कर कुल 13 दमकल गाड़ियों को मोर्चे पर लगाया गया। दमकलकर्मियों ने करीब 5 से 6 घंटे तक लगातार मशक्कत की, जिसके बाद सुबह जाकर आग पर पूरी तरह काबू पाया जा सका। आग बुझने के बाद गोदाम के अंदर सिर्फ राख और जला हुआ ढांचा ही नजर आ रहा था। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक इस अग्निकांड में लाखों रुपये का माल जलकर स्वाहा हो गया है। फिलहाल पुलिस और अग्निशमन विभाग आग लगने के असली कारणों (शॉर्ट सर्किट या अन्य वजह) की पड़ताल में जुटे हैं।

यह भी पढ़ें–  हरियाणा में बदलेगा मौसम का मिजाज, गुरुग्राम समेत 12 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी

ख़बर पसंद आई? शेयर करें
विज्ञापन

भिवानी की और ख़बरें

ताज़ा ख़बरें सीधे अपने ईमेल पर

जगमार्ग न्यूज़ की बड़ी ख़बरें रोज़ अपने इनबॉक्स में पाएं। मुफ़्त, कभी भी अनसब्सक्राइब करें।